May 3, 2024

विधायक शैलेश पाण्डेय ने सादगी से मनाया अपना जन्म दिवस


बिलासपुर. विधायक शैलेश पाण्डेय ने सादगी से अपना जन्म दिवस मनाया। वे अपने निवास में ही क्रमश: शहर के लोगों से  मिलते रहे। विधायक निवास में दिनभर बधाई देने वाले समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ताता लगा रहा। सरल स्वभाव के धनी विधायक शैलेश पाण्डेय ने अपने जन्म दिवस को सादगीमय वातावरण में मनाया। हो-हल्ला न हो और सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन हो इस पर विशेष तौर पर जोर दिया गया।

सुबह से ही शहर के लोग विधायक निवास पहुंचने लगे। इसी तरह सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी उन्हें बधाई देने आते रहे।  कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं में विधायक शैलेश पाण्डेय के जन्म दिवस पर भारी उत्साह रहा। लेकिन विधायक ने परिस्थितियों को देखते हुए सादगी से ही अपना जन्म दिवस मनाया। विधायक बंगले में सैकड़ों की संख्या में लोगों का मजमा लगा रहा लेकिन वे सभी से विनम्रतापूर्वक बारी बारी मिलते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के अलावा कार्यकर्ता भी विधायक शैलेश पाण्डेय को बधाई देने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post न तो गुजरात मॉडल सरकार ठीक से काम कर रही है न ही वेंटीलेटर : कांग्रेस
Next post जिले के सभी शक्ति केंद्रों में आज होगा भाजपा का सेवा ही संगठन कार्यक्रम का आयोजन
error: Content is protected !!