
मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित कराये – कांग्रेस
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले नौ साल से मांग कर रही है कि महिला आरक्षण विधेयक, जो पहले ही राज्यसभा से पारित हो चुका है, उसे लोकसभा से भी पारित कराया जाना चाहिए। राज्यसभा में पेश/पारित किए गए विधेयक समाप्त (Lapse) नहीं होते हैं। इसलिए महिला आरक्षण विधेयक अभी भी जीवित ( Active) है। महिलाओं को उनका हक देने केन्द्र सरकार लोकसभा के विशेष सत्र में विधेयक को प्रस्तुत करे। भाजपा का चरित्र महिला विरोधी है। अतः वह महिला विधेयक पारित कराएगी इसकी संभावना कम ही है। भाजपा हमेशा से ही महिलाओं के लिये दुर्भावना रखती है। भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस में जो महिलाओं को पदाधिकारी नहीं बनाया जाता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आधी आबादी को उसका पूरा अधिकार देने की पक्षधर रही है। कांग्रेस की सरकारों ने समय-समय पर इस हेतु प्रभावी कदम भी उठाया है। सबसे पहले राजीव गांधी ने 1989 के मई महीने में पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं के एक तिहाई आरक्षण के लिए संविधान संशोधन विधेयक पेश किया। वह विधेयक लोकसभा में पारित हो गया था लेकिन सितंबर 1989 में राज्यसभा में पास नहीं हो सका। अप्रैल 1993 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं के एक तिहाई आरक्षण के लिए संविधान संशोधन विधेयक को फिर से पेश किया। दोनों विधेयक पारित हुए और कानून बन गए। महिलाओं के लिए संसद और राज्यों की विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह संविधान संशोधन विधेयक लाए। विधेयक 9 मार्च 2010 को राज्यसभा में पारित हुआ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के प्रयास से ही आज देशभर में पंचायतों और नगर पालिकाओं में 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि हैं। यह 40 प्रतिशत के आसपास है। भाजपा महिलाओं को उनका हक देने विरोधी रही है। आज लोकसभा में भाजपा की मोदी सरकार के पास पर्याप्त संख्या बल है। अतः भाजपा चाहे तो महिलाओं को उसका अधिकार अवश्य मिल जायेगा। कांग्रेस ने अपनी कार्यसमिति में भी महिला आरक्षण के लिये प्रस्ताव पारित किया है। वर्तमान केन्द्र सरकार महिला आरक्षण बिल नहीं पारित करेगी तो कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं को उनका अधिकार कांग्रेस देगी।
More Stories
प्रधानमंत्री मोदी का अमरजीत भगत ने किया आत्मीय स्वागत
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर छत्तीसगढ़ के खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत...
जिले में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं ने लगाई एक मेंहदी स्वीप की
स्वीप के तहत चलाया गया एक मेहंदी स्वीप की अभियान बिलासपुर. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्वीप कार्यक्रम के...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर आगमन पर विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे बिलासपुर NSUI जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह गिरफ्तार
बिलासपुर . आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे पैसेंजर ट्रेनों का...
कलेक्टर ने व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र समेत दृष्टि श्रवण बाधितार्थ स्कूल का किया निरीक्षण
आश्रयदत्त कर्मशाला में अब चौबीस घंटे होंगे हेल्थ वर्कर हर सप्ताह मोबाइल मेडिकल यूनिट से होगा स्वास्थ्य परीक्षण बाजार की...
छत्तीसगढ़िया किसान पुत्र, भूपेश बघेल को जूते का कीड़ा कहना भाजपा को पड़ेगा भारी, माफ़ी मांगे भाजपा
भाजपा को छत्तीसगढ़ के बहुसंख्यक आबादी पिछड़ा वर्ग से इतनी नफ़रत क्यों? रायपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र...
शहर के 14 दुकानों में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पकड़ाया, 12 करोड़ जेवरात व नगदी जब्त
थाना सिविल लाईन में 10 चोरी के प्रकरण थाना तारबहार में 02 चोरी के प्रकरण थाना सिटी कोतवाली में 02...
Average Rating