May 18, 2024

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूजा छत्तीसगढ़ प्रवास पर

रायपुर. राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नीटा डिसूजा 25 मार्च को सुबह 8ः45 को रायपुर विमानतल पर पहुंचेंगी.कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नेटा डिसूजा जी छत्तीसगढ़ रायपुर में पहले बार आ रही है.महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा विमानतल पर स्वागत किया जायेगा। कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में महिला कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, डिजिटल सदस्य प्रभारी विशाल मिडा,राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के प्रभारी सुनीता सेहरावत जी शकुन डहरीया जी की उपस्थित में मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी,सभी जिला अध्यक्ष , ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि
Next post नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास करने वाले आरोपी को दस वर्ष का सश्रम कारावास
error: Content is protected !!