बच्चों को मार्गदर्शन देने का अच्छा माध्यम बनेगा न्यूज पेपर: अमर

बिलासपुर। वंडर वीयर किड्स बी-वीकली न्यूज पेपर के माध्यम से वर्तमान व आने वाली पीढ़ी के बच्चों को मार्गदर्शन व ज्ञान देने का बहुत अच्छा मध्यम बनेगा। बच्चों की रूची से संबंधित खबरें प्रकाशित होगी। जिससे बच्चों को नई-नई जानकारी मिलेगी। इससे बच्चों का बेहतर विकास होगा। ये बातें शहर विधायक अमर अग्रवाल ने कही।

रविवार को वंडर वीयर किड्स बी-वीकली न्यूज पेपर का रविवार को विमोचन किया गया। पेपर की संचालिका प्रिया केजरीवाल ने बताया कि आज के समय में बच्चे दिनभर मोबाइल उपयोग कर रहे हैं। न्यूज पेपर का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे मोबाइल को छोड़े, पढ़ाई करें, न्यूज पेपर पढ़ें ,सूचना प्राप्त करें। प्रत्येक 15वें दिन 20 पेज का न्यूज पेपर घरों में जाएगा। इसमें प्लांट से संबंधित, एनिमल, कलर करने समेत बच्चों की रूची से संबंधित सारी जानकारी पेपर में मिलेगी। ऐसा न्यूज पेपर छत्तीसगढ़ में पहली बार आ रहा है। पेपर पढऩे वाले बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। पूरे भारत में पोस्ट ऑफिस के माध्यम से जाएगा। एक पेंज हिंदी माध्यम में रहेगा। ताकि बच्चों का हिंदी की समझ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण झा, उद्योग संघ के अध्यक्ष हरिश केडिया समेत अन्य अतिथियों ने न्यूज पेपर का विमोचन किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में परिवार अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!