May 3, 2024

नगर निगम के 21 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त पर महापौर ने दी विदाई

बिलासपुर. नगर निगम के सहायक ग्रेड दो, राजस्व निरीक्षक सहित 21 कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर निगम द्बारा विदाई दी गई। आयोजित विदाई समारोह में महापौर रामशरण यादव, सभापति नजीरूद्दीन, नगर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। नगर निगम के टाउन हॉल में आयोजित विदाई कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों ने सेवाकाल के दौरान अपने अनुभव को साझा किए। इस दौरान महापौर रामशरण यादव ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है, आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो, निगम परिवार ऐसी कामना करता है, सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव आपके साथ होने का भरोसा दिलाया गया है। निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए कार्यक्रम में एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला, सीताराम जयसवाल, अजय यादव, पार्षद इब्राहिम खान, पार्षद सीमा धृतेश, सहित निगम अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।

ये कर्मचारी हुए सेवानिवृत
सेवानिवृत्ति होने वालों में सहायक कार्यालय अधीक्षक पुरोबी बैनर्जी, राम बहादुर जायसवाल, पुष्पा शर्मा, क्लीनर सुनील सिंह ठाकुर, समयपाल दीपक दीक्षित, अनिल मनोहर पाण्डेय, स्वच्छता पर्यवेक्षक लक्ष्मण बढेल, भृत्य ओंकार राव गायकवाड, कुली किशन डेनियल, आनंद बाई गेंदले, कलाराम निर्मलकर, महबूब खान, सहायक ग्रेड 2 रमेश दुबे, सहायक ग्रेड 3 चंद्रश्ोखर यादव, हजारी प्रसाद उपाध्याय, राजस्व उप निरीक्षक गणेश प्रसाद रजक, अखिलेश शुक्ला, सहायक राजस्व निरीक्षक जगजीत सिंह ठाकुर, कम्पाउन्डर ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी और सीनियर तैराक प्रशिक्षक बद्री प्रसाद गुर्जर बुधवार को निगम से सेवानिवृत्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस ने गनियारी में 10 लाख की लागत से नवजात शिशुओं का सेटअप बनवाया
Next post महंगाई के विरोध में कांग्रेस सेवा दल ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
error: Content is protected !!