September 22, 2026
बांग्लादेश लौटने से पहले शेख हसीना की हुंकार- जेल जाने को भी तैयार, फिर से खड़ी करूंगी अवामी लीग
नई दिल्ली: भारत में शरण लेकर रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का कहना है कि वह दिसंबर में स्वदेश लौट जाएंगी. उन्होंने कहा कि मैं अब भी बांग्लादेश लौटने के लिए प्रतिबद्ध हूं और हर हाल में जाऊंगी. यही नहीं उन्होंने कहा कि इसके लिए मुझे जेल जाना पड़ा तो भी मैं जाऊंगी. उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी अवामी लीग को फिर से खड़ा करूंगी. इसके अलावा बांग्लादेश की अदालत द्वारा खुद को मौज की सजा सुनाए जाने पर भी शेख हसीना ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ऐसी सजाएं राजनीति से प्रेरित हैं.


