असम सरकार बर्खास्त करने एवं राष्ट्रपति शासन लगाने के मांग
जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम कांग्रेस ने ज्ञापन सौपा
बिलासपुर. 21 सितम्बर को आसम में हो रहे नगांव लोकसभा उपचुनाव हेतु प्रचार एवं आम सभा में पहुंचे छत्तसीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंटी के महासचिव असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल राष्ट्रीय सचिव मनोज चौहान असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लोकसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सांसद गौरव गोगोई कांग्रेस प्रत्याशी शिवा मणी बोरा असम नेता प्रतिपक्ष वाजिद अली चौधरी सांसद रकिबुल हुसैन सहित स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी के काफिले पर काफिले को रोककर अज्ञात हमलावरो द्वारा ईट पत्थर और एसिड की बोतलो से हमला किया गया। जबकि उक्त कार्यक्रम की सूचना एवं हमले की आशंका की जानकारी विधिवत स्थानीय प्रशासन एवं असम शासन को दी गई थी। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को जानकारी प्रदान की गई की छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल र्को सुरक्षा प्राप्त है वही काफिल में शामिल सभी वरिष्ठ नेता सुरक्षा प्राप्त करने के संवैधानिक अधिकारी हैं। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि चुनाव के दौरान आचार संहिता के तहत निर्वाचन आयोग प्रत्याशी सहित सभी राजनीतिक दलो को प्रचार प्रसार एवं सभाओं के लिए सुरक्षा प्रदान करता है। राष्ट्रपति महोदया से ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई है कि असम की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था में फेल रहने के साथ ही निर्वाचन को लेकर कोई भी संवैधानिक दायित्व निभाने में असफल है। ज्ञापन में मांग की गई हैं कि लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायित्वों का पालन करने में असफल सिद्ध हो रही है संधीय ढांचे को मजबूत करने हेतु आवश्यक हो गया है कि असम सरकार को तत्काल प्रभाव से संवैधानिक दायित्वों की पूर्ति करते हुए बर्खास्त करें एवं राष्ट्रपति शासन लगाने की कृपा करें।
उक्त विज्ञप्ति जारे करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट प्रवक्ता अभयनारायण राय ने कहा कि असम की प्रदेश सरकार संवैधानिक दायित्वों में असफल है वही प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति गुंडा राज में बदल गई है कांग्रेस के कार्यकर्ता भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेताओं पे हुए हमले को बर्दास्त नहीं करेंगे सड़क से लेकर न्यायालय तक की लड़ाई लड़ी जायेगी।
ज्ञापन सौपने वालो में प्रमुख रूप से अभयनारायण राय पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन जिला पंचायत सदस्य दामोदरकांत शत्रुहन रात्रे विनोद गौतम युवा नेता कैफ मेनन सैयद लक्की मोहम्मद नदीम खान आदि शामिल थे।


