इंडोनेशिया की कला-संस्कृति से सजा चांपा का गणेश पंडाल

 

 

आकर्षक सजावट लोगों को खीच रही ध्यान

जांजगीर-चांपा. गणेशोत्सव में इस बार चांपा ने आस्था के साथ अंतरराष्ट्रीय कला-संस्कृति का रंग भी घोल दिया है। श्री सिद्धिविनायक समिति चांपा का भव्य गणेश पंडाल इन दिनों चांपा शहर ही नहीं, बल्कि जिले और दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इंडोनेशिया की कला-संस्कृति पर आधारित सजावट और गरुड़ देव पर विराजमान बाल गणेश की भव्य प्रतिमा लोगों को खासा आकर्षित कर रही है।
पंडाल में प्रवेश करते ही इंडोनेशियाई कला की झलक और आकर्षक सजावट लोगों का ध्यान खींचती है। इसके बीच गरुड़ देव के साथ बाल गणेश का मनमोहक स्वरूप सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। प्रतिमा की कलात्मक प्रस्तुति के साथ की गई रोशनी और सजावट ने पूरे पंडाल को अलग ही रूप दे दिया है। समिति के अनुसार, इस बार उद्देश्य केवल भव्य सजावट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गणेशोत्सव के माध्यम से अलग देश की कला-संस्कृति से लोगों को परिचित कराने का प्रयास किया गया है। आस्था, कला और सांस्कृतिक विविधता का यह संगम चांपा के गणेशोत्सव को एक अलग पहचान दे रहा है। समिति के सदस्य आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था बनाने जुटे हुए हैं।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *