गोबर खरीदी में नहीं बल्कि भाजपा नेताओं के दिमाग है गड़बड़झाला

रायपुर. गोबर खरीदी में घोटाला का आरोप लगा रहे भाजपा नेताओं पर कांग्रेस ने पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन शासनकाल में कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार में आकंठ तक डुबे रहे, भाजपा नेताओं को सत्ता जाने के बाद भी हर जगह घोटाला ही नजर आता है। गोबर खरीदी में तनिक भी गड़बड़ी नहीं है बल्कि भाजपा नेताओं के दिमाग में ही गड़बड़झाला है। गोबर खरीदी में घोटाला का आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। ऐसा लगता है भाजपा आरटीआई सेल और बीजेपी आईटीसेल में झूठ बोलने अफवाह फैलाने की प्रतिद्वंदिता चल रही है। भाजपा आरटीआई सेल ने जो दो सूची जारी की है उसकी पहली सूची गोबर बेचने पंजीकृत हितग्राहियों की है और दूसरी सूची उन हितग्राहियों की है जिनको गोबर बेचने के बाद राशि बैंक खाता में प्राप्त हुई है। भाजपा से जारी की गई दोनों सूची का मिलान करने से भाजपा द्वारा लगाये जा रहे बेबुनियाद आरोप की पोल खुल गई। भाजपा पंजीकृत सूची में उल्लेखित जिन नामों का दावा कर रही है वह नाम तो भाजपा द्वारा ही जारी किये गये बैंक भुगतान की सूची में है ही नहीं अर्थात भाजपा के द्वारा तथाकथित रूप से दावा किये गये पंजीकृत नामों के आधार पर फर्जी घोटाले का आरोप लगा रहे उनको भुगतान ही नहीं मिला, न ही उन्होंने गोबर बेचा है। घोटाले की बाते भाजपा नेताओं का दिमागी फितूर है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के गोधन न्याय योजना की शुरुवात से भाजपा इस योजना का उपहास उड़ा रही है जबकि भाजपा का पितृ संगठन आरएसएस योजना की तारीफ की है। भाजपा शासित राज्य यूपी, एमपी में छत्तीसगढ़ की तरह ही गोबर खरीदी की शुरुआत हुई है और केंद्रीय संसदीय समिति ने भी गोबर खरीदी योजना की तारीफ की है। देश के 8 राज्यों ने छत्तीसगढ़ में हो रही गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर खरीदी देखने आए और योजना को अपने राज्यों में लागू करने की बात कही। ऐसे में भाजपा नेताओं को छत्तीसगढ़ में मुद्दा नहीं मिल पा रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!