अब धार्मिक स्थलों पर जाएंगे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के लोग, वैक्सीन लगवाने करेंगे जागरूक


बिलासपुर. जिला भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने कोविड-19 वेक्सीन लगवाने हेतु आमनागरिकों को प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में आयोजित मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा के प्रदेश इकाई द्वारा कोरोना महामारी के वेक्सीन लगवाने हेतु पूरे प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर जिले में भी आमनागरिकों को प्रेरित करने का दायित्व सौंपा है। इस हेतु मोर्चा द्वारा मस्जिदों, गुरूद्वारा, चर्च, मंदिर आदि धार्मिक पर पहुॅचकर लोगों को वेक्सीन लगवाने प्रेरित करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को जवाबदारी सौंप दी गई है। इस मौके पर बैठक में मोर्चा के जिला प्रभारी अमरजीत सिंह दुआ, डिम्पल सिंह, नवीन मसीह, सबा सम्स, नजीर खान, मोहम्मद हफीज, अनवर अशरफी, शाहिज रजा, सिकन्दर खान, अजय फ्रांसिस सुब्बा, मोहम्मद वसी खॉ, मोहम्मद हाफीज, निलेश मसीह, प्रमोद, बरकत अली, अमजद खान, नवशाद अली, कमलजीत अजमानी, इमरान खान, शेख जावेद, शाबिर खान, परवेज खान, हरजिंदर सिंह मक्कड़, संजय मसीह, शेखर मसीह, विवेक लाल, राज कुमार सरदार, रशीद उल्ला, खैरून निशा सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!