एनएसयूआई के छात्र प्रतिनिधि मंडल ने 6 घंटे तक किया धरना-प्रदर्शन
बिलासपुर. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में एनएसयूआई के छात्र प्रतिनिधि मंडल ने महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी एवं महर्षि शिक्षा संस्थान, मंगला बिलासपुर के नियमविरुद्ध संचालन, संस्थान में व्याप्त अनियमितताओं, फर्जीवाड़ा एवं भ्रष्टाचार के विरोध में महर्षि यूनिवर्सिटी का घेराव कर देर रात 8:30 बजे तक लगभग 6 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि विभिन्न नियामक संस्थाओं एवं शासकीय विभागों की जांच समितियों द्वारा महर्षि यूनिवर्सिटी के नियम विरुद्ध संचालन डी.एल.एड. पाठ्यक्रम का नियमविरुद्ध संचालन, एक ही भूमि एवं भवन में दो संस्थानों के नाम से संचालन, आदेशों की अवहेलना तथा प्रशासन को भ्रामक जानकारी देने जैसे गंभीर मामलों की पुष्टि हो चुकी है, इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है।
जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि जिस संस्थान के विरुद्ध निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम 2005 की धारा 41(1) के तहत बंद करने या प्रशासक नियुक्त करने की अनुशंसा की जा चुकी हो, जहां तीन वर्षों से छात्रवृत्ति बंद है, डीएलएड पाठ्यक्रम एवं इंटर्नशिप पर रोक लग चुकी है तथा यूजीसी द्वारा डिफॉल्टर घोषित किया जा चुका है, उस पर अब तक कार्रवाई नहीं होना गंभीर प्रश्न है।
उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी गंभीर मुद्दों को लेकर एनएसयूआई द्वारा इस संबंध में एनएसयूआई द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, आयुक्त उच्च शिक्षा, एससीईआरटी सहित अन्य संबंधित नियामक संस्थाओं के समक्ष विस्तृत शिकायतें प्रस्तुत की जा चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक कोई निर्णायक कार्यवाही नहीं किया जाना अत्यंत गंभीर विषय है।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने महर्षि यूनिवर्सिटी के नियमविरुद्ध संचालन को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महर्षि यूनिवर्सिटी के संचालक के अनेकों आरएसएस और भाजपा नेताओं के साथ मधुर संबंध होने के कारण संस्थान प्रबंधन को प्रभावशाली आरएसएस और भाजपा नेताओं से राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण ही आज तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है।
जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने स्पष्ट कहा कि जब तक छात्रहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा एवं निर्णायक कार्यवाही नहीं होती, तब तक आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
दोपहर 3 बजे से रात 8:30 बजे तक लगभग 6 घंटे तक एनएसयूआई छात्र संगठन महर्षि यूनिवर्सिटी परिसर में धरने पर बैठे हुए थे। एनएसयूआई के धरने में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठे थे इनके साथ ही पुलिस बल भी तैनात थी कि गई थी इसके बावजूद एनएसयूआई का प्रदर्शन लगातार जारी रहा।
जिसके बाद पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कुलसचिव द्वारा एनएसयूआई छात्र संगठन के समस्त दस्तावेज को शिकायती पत्र के साथ लिया गया और कुलसचिव द्वारा लिखित में यह आश्वासन दिया गया कि एनएसयूआई के द्वारा मांगी गई सभी जानकारी जल्द से जल्द प्रदान कर दी जाएगी।इसके बाद पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद एनएसयूआई ने रात 8:30 को अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के साथ प्रदेश सचिव लोकेश नायक, बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष विक्की यादव,तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रियांशु डहरिया,जिला उपाध्यक्ष सुमित शुक्ला, जिला महासचिव शिवांश पाठक, जिला महासचिव प्रवीण साहू, जिला महासचिव दुष्यंत कौशिक,नीलम सोनी,भारती संडे,सुनैना सोनी,संजय साहू,विपिन साहू, चंद्रप्रकाश साहू,पुष्कर पाल, उमेश पटेल,आवेश डल्ला, अविनाश श्रीवास,राहुल कौशिक,जय वर्मन,आर्यन देवांगन,पवन पहाड़ी,अविनाश श्रीवास,प्रियांशु श्रीवास ,आशीष केवट,राहुल कश्यप,चंद्रशेखर,अरविंद, सिलेश,रितेश,राहुल श्रीवास,दिलशाद, देव, प्रथम, राजा, प्रवीण, लक्ष्य, तुषार बंजारे,सिफतैन ज़िन्दरान, शेख यासीन, राहुल गेंदले, हीरेन जांगड़े, प्रफुल्ल सूर्यवंशी, प्रभु गुलाब गोल्डन, आर्यन कुर्रे, जगदीश सिंह भंडारी, अनिकेत बंजारे, रितेश कुमार,गौतम कौशिक, सुरेश ध्रुव, चंद्रकांत कौशिक, खुमेश कौशिक, ईश्वर यादव, भूपेंद्र कौशिक, रितिक ध्रुव, निखिल ध्रुव, विप्लव यादव,विकास ,राज,आशीष, चिराग,रमेश, सागर, दया, जितेंद्र साहू,विश्वजीत विश्वास, पुष्पराज यादव,तरुण यादव, बिट्टू आदि बड़ी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी एवं छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


