राज्य में पुनः सरकार बनाने में एनएसयूआई अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी : रंजीत सिंह

बिलासपुर. बुधवार को NSUI प्रदेश कार्यकारणी की बैठक NSUI जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में एवं प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अध्यक्षता में  बिलासपुर जिले के लखीराम एडोटोरियम में संपन्न हुई  NSUI के प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में प्रदेश के युवा हस्ताक्षर भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव एवम युवा कांग्रेस के पूर्व कार्य. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने सिरकत की उन्होंने NSUI के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए नए ऊर्जा का संचार किया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को छात्रों के प्रत्येक मुद्दो को सड़क से सदन तक लड़कर उनका अधिकार दिलाने हेतु प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अमित शर्मा एवं जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह को जिला कार्यकारणी विस्तार करने एवं प्रत्यक स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय में कार्यकारिणी बनाकर NSUI को मजबूत करने हेतु निर्देशित किया। जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय को जिले में NSUI के कार्यों से अवगत कराया तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि बिलासपुर जिला NSUI प्रदेश में सबसे मजबूती से छत्रहीत में कार्य करेगी।
जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने आभार प्रकट करते हुए भिलाई विधायक श्री देवेन्द्र यादव जी एवम पूर्व कार्य प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस महेंद्र गंगोत्री जी प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय जी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अमित शर्मा जी के साथ प्रदेश के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, समस्त जिला अध्यक्ष,समस्त विधानसभा अध्यक्ष पदाधिकारी का अभिनंदन किया साथ ही बताया कि जिले में कुल 4 विश्वविद्यालय है जिनमें जिला कार्यकारिणी के साथ विश्वविद्यालय में भी जल्द से जल्द कार्यकारणी विस्तार किया जाएगा तथा छत्रहीत के कई मुद्दों को लेकर एनएसयूआई का अगला कार्यक्रम गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में करने हेतु आग्रह किया इसी प्रकार क्रमश पं. सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्याल, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय एवं सी वी रमन विश्वविद्यालय में  छात्रहित में कार्यक्रम का आयोजन करने की बात कही जिससे जिले का युवा वर्ग एनएसयूआई के साथ जुड़कर प्रदेसह अध्यक्ष नीरज पांडे जी का कन्धा मजबूत करेगा तथा राज्य में पुनः सरकार बनाने में एनएसयूआई अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी रंजीत सिंह ने प्रदेश कार्यकारणी बैठक में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। एनएसयूआई के प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में बिलासपुर से मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव पूनम तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष तनमीत छाबड़ा,प्रदेश महासचिव विकास सिंह ठाकुर,प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी,प्रदेश महासचिव सोहेल खलीक, प्रदेश महासचिव लक्की मिश्रा,प्रदेश सचिव अमन शुक्ला एवं प्रदेश भर के प्रदेश पदाधिकारी,समस्त जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!