April 25, 2024

आज ही के दिन ओलंपिक में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल किया गया, जानें आज का इतिहास

इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 8 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

8 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1863- चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत.

1881- यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत.

1956- ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन.

1976- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.

1980- संगीत बैंड बीटल के सदस्य जॉन लेनन को इसी दिन में न्यूयॉर्क स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मार दी थी.

1998- ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल गया था. फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया.

2000- ब्रिटेन और रूसके बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार ‘गोलनेटमाइन’ खोजा.

2002- भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुनके बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया.

2004- पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया.

2005- रेडक्रास और रेडक्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल कोनये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया.

2007- अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किए.

8 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा बालाजी बाजीराव का जन्म 1721 में हुआ.
  • महान् उदारवादी नेता तेज बहादुर सप्रू का जन्म 1875 में हुआ.
  • प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का जन्म 1877 में हुआ.
  • महान क्रांतिकारी यतीन्द्रनाथ मुखर्जी उर्फ बाधा जतिन का जन्म 1879 में हुआ.
  • हिन्दी जगत् केकवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म 1897 में हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और बैले निर्माता उदय शंकर का जन्म 1900 में हुआ.
  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का जन्म 1897 में हुआ.
  • पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्म 1927 में हुआ.
  • भारतीय अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म 1935 में हुआ.
  • भारतीय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्म 1946 में हुआ.

8 दिसंबर को हुए निधन

  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी भाई परमानन्द का निधन 1947 में हुआ.
  • इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का निधन 1978 में हुआ.
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का निधन 2015 में हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ये है विक्की-कैटरीना की शादी का मेन्यू, केक होगा इतना मंजिला
Next post चौंकाने वाला खुलासा, भारत की आधी आबादी है कंगाल, इतनी ज्यादा है अमीरों की आय
error: Content is protected !!