December 15, 2021
शहर में डायरिया का प्रकोप : नाली के भीतर से गुजरी पाइप लाइन से पानी पीने को मजबूर हैं लोग
बिलासपुर/अनीश गंधर्व. शहर में डायरिया बीमारी ने अपना पैर पसार लिया हैं, लोग मर रहे है। सैकड़ों लोगों को उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। शहर में हड़कंप मचा हुआ है। सकते में आए निगम के अधिकारी अभियान में जुट गए हैं। नाली गुजरी पाइप लाइन को काटा गया है। इधर कतीया पारा में सैकड़ों लोग नाली के भीतर से गुजरी पाइप से पानी पीने को मजबूर है। आलम यह है कि लोग शिकायत कर थक चुके है। उनके घरों में गंदा पानी आ रहा है।
शहर के तालापारा, तार बाहर, टिकरा पारा, जरहा भाटा में डायरिया से लोग मर रहे है। निगम द्वारा लोगो को दवाइया वितरण किया जा रहा है। कतिया पारा जूना बिलासपुर क्षेत्र में निगम कर्मचारी जायजा लेने पहुंचे थे। यहा के लोगों ने चंदन केसरी को बताया कि बार बार शिकायत करने के बाद भी हमारी समस्या को कोई सुनने वाला नही। हमारे गली में नाली के भीतर से पाइप लाइन गुजरी हैं। हमारे घरों में गंदा पानी आ रहा है। बीमारी का फैलने की भी आशंका है।