May 3, 2024

मोदी सरकार के 8 साल जनता बदहाल : कांग्रेस

रायपुर. कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार के 8 साल जनता की बदहाली का रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी राज में देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से जितनी परेशान है उतना कभी नहीं रही। भाजपा सरकार मोदी सरकार की कौन सी उपलब्धि की जश्न मनाने की बात कर रही है। कांग्रेस मोदी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचायेगी। जनता मोदी सरकार की विफलता को खुद भोग रही है। मोदी सरकार 8 साल स्वतंत्र भारत के काला अध्याय रहे है। इन आठ सालों में देश की प्रगति रूक गयी। देश की बेरोजगारी दर घट गयी, लोगों की नौकरियां चली गयी, 2.5 करोड़ लोगों के हाथों से कमाई के साधन छिन गये। 45 करोड़ लोगों की नौकरी और रोजगार पाने इच्छा समाप्त हो चुकी है। आजादी के बाद पहली बार देश की उत्पादकता इतने निचली स्तर पर है, बेरोजगारी दर आसमान छू रही है। महंगाई बेलगाम है। नोटबंदी, जीएसटी जैसे अदूरदर्शी निर्णयों ने देश के उद्योग धंधे अर्थ तंत्र की कमर को तोड़कर रख दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के 8 साल भाजपा के झूठे वायदों और जनता को मुंह चिढ़ाने वाले साबित हुये। जनता से हर के खाते में 15 लाख देने के वायदों को जुमला बता दिया, हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने के वायदे पर मोदी सहित पूरी भाजपा की बोलती बंद है। अच्छे दिन लाने का वायदा जनता से किया था लेकिन अच्छे दिन आये देश के तीन नाम चीन उद्योपतियों के तीनों धन्ना सेठ हर दिन 1000 करोड़ कमाने लगे 359 लीटर पेट्रोल देने का वायदा करने वाले मोदी पेट्रोल-डीजल पर 35 रू. एक्साइज वसूलने लगे थे। किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का वायदा करने वाले मोदी किसानों से खेती किसानी छीनने के लिये कानून बना दिये थे। देश में थोक महंगाई 30 सालों में सबसे ज्यादा 15.08 प्रतिशत हो गयी। खुदरा महंगाई मोदी के शासन काल में सबसे ज्यादा 7.8 प्रतिशत हो गयी। बेशर्म भाजपाई मोदी सरकार की इसी नाकामी का जश्न मनाने जा रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 8 साल में मोदी सरकार ने एक भी सार्वजनिक उपक्रम नहीं लगाया। लोगों को रोजगार देने कोई व्यवस्था नहीं किया। देश में एक भी बड़ा सिंचाई का बांध, विद्युत संयंत्र नहीं बनाया गया। देश में पहले से चल रहे मुनाफा देने वाले देश की 22 सरकारी कंपनियों को मोदी सरकार ने बेच दिया। एलआईसी, एयर इंडिया का निजीकरण हो गया। रेलवे पर भी मोदी सरकार की बुरी निगाह है। ऐसी अकर्मण्य और नक्कारी सरकार की किन उपलब्धियों के प्रचार की बात भाजपाई जनता के बीच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डॉ चरणदास महंत ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुये दी श्रद्धांजलि
Next post पुरंदेश्वरी रमन, धरम, विष्णु देव के साथ धोखा कर रही है : कांग्रेस
error: Content is protected !!