May 25, 2026
पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा
पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को भारी इजाफा दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर पंजाब और ट्राई सिटी में भी देखने को मिला है। सोमवार, 25 मई को पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि की गई है। मई महीने में यह चौथा मौका है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।
19 मई: पेट्रोल और डीजल के दामों में औसतन 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।
15 मई: कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया था।
10 दिनों में 7 रुपये से ज्यादा की वृद्धि
इन आंकड़ों पर नजर डालें तो 15 मई से अब तक मात्र 10 दिनों के भीतर पंजाब में पेट्रोल के दाम में कुल 7.25 रुपये और डीजल में 7.55 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी हो चुकी है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद पंजाब में पेट्रोल औसतन 105.44 रुपये और डीजल 95.38 रुपये प्रति लीटर हो गया है।


