छठ महापर्व की तैयारी: पूजा समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांगा सहयोग

 

बिलासपुर. छठ महापर्व मानने हेतु छठ भक्तो एवं छठ पूजा समिति द्वारा प्रारंम्भिक तैयारिया शुरू कर दी गई है। गतदिनों पाटली पुत्र सांस्कृतिक विकास मंच भोजपुरी समाज सहजानंद समाज द्वारा संयुक्त रूप से बैठक कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया। छठ पूजा समिति ने आज जिलाधिश बिलासपुर  संजय अग्रवाल नगर निगम आयुक्त अमित कुमार पुलिस अधिक्षक  रजनेश सिंह से मुलाकात कर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रशासनिक सहयोग हेतु औपचारिक पत्र सौपा जिलाधीश संजय अग्रवाल ने आश्वस्त किया नगर निगम पुलिस प्रशासन बिजली विभाग सिंचाई विभाग सहित सभी विभाग द्वारा पूजा हेतु प्रशासनिक सहयोग प्राप्त होगा। छठ महापर्व मॉ अरपा के तट पर पूरी गरिमा के साथ मनाया जावेगा।
समिति जल्द ही शहर के जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर सहयोग हेतु औपचारिक पत्र सौपेगी। समिति के प्रतिनिधि मण्डल में प्रवीण झॉ डॉ. धर्मेन्द्र दास अभयनारायण राय बी.एन.ओझा सुधीर झॉ शामिल रहे।

Tags:,

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!