सिम्स में इबोला वायरस से निपटने की तैयारी

 

 

वायरस से बचाव व उपचार को लेकर हुई समीक्षा

सिम्स अस्पताल में हुई एचआईसीटी की आपात बैठक

बिलासपुर। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व सिम्स अस्पताल बिलासपुर में संभावित इबोला वायरस संक्रमण की रोकथाम, उपचार व्यवस्था, अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अस्पताल संक्रमण नियंत्रण टीम की आपात बैठक की गई। एमएस डॉ. लखन सिंह ने अस्पताल की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में संभावित इबोला संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल की वार्ड प्रिपेयर्डनेस, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, आइसोलेशन व्यवस्था व संक्रमण नियंत्रण उपायों पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही संदिग्ध मरीजों के लिए पृथक सैंपल कलेक्शन एरिया विकसित करने, उसकी कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि किसी भी संभावित संक्रामक रोग से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समय रहते तैयारी व सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सिम्स अस्पताल में मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संक्रमण नियंत्रण से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का गंभीरता व प्रतिबद्धता के साथ पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जागरूकता, प्रशिक्षण एवं निगरानी व्यवस्था को लगातार मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!