मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को कार ने मारी टक्कर

बिलासपुर। रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करते हुए जा रहे प्रॉपर्टी डीलर को पीछे से कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे प्रॉपर्टी डीलर उछलकर सडक़ किनारे गिर गया। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। वहीं, प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रुप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि उसलापुर निवासी रवि सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 23 दिसंबर की सुबह वह रोज की तरह उसलापुर स्मॉर्ट रोड पर मॉर्निक वॉक पर निकला था। सडक़ किनारे पैदल जा रहा था। उसके सामने भी कुछ लोग भी पैदल चल रहे थे। सुबह 6.30 बजे पीछे से काले रंग की कार तेज रफ्तार से आकर रवि सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे रवि उछलकर सडक़ किनारे जा गिरा। फिर आरोपी चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर फरार हो गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने घायल रवि को संभाले। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी पहुंच गई। फिर घायल रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था। कई लोगों को टक्कर मारने का प्रयास किया है।

 

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!