राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भाजपा की दूषित राजनीति को बयां करती है : कांग्रेस


बिलासपुर. जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने भारतीय जनता पार्टी के सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को मौतों पर दूषित राजनीति बताते हुए विकास परक कांग्रेस सरकार के खिलाफ खीझ बताया है। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बयान जारी कर बताया कि पाटन में हुयी घटना से राज्य की सरकार ही नहीं प्रदेश के लोंग भी द्रवित हैं। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता से मामले की विवेचना का आदेश दिया है। राज्य सरकार समुचित कार्यवाही कर रही है लेकिन भाजपा मौतों पर दूषित राजनीति कर रही है। भाजपा के पास राज्य की विकास परक भूपेश सरकार के खिलाफ कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। कांग्रेस सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से झल्ला कर व केंद्रीय पर्यवेक्षकों को दिखाने के लिए कोरम पूरा करने इस तरह के प्रदर्शन कर रही है। जिले और प्रदेश की जनता इस तरह की दूषित राजनीति को समझते है। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल, सभी वर्गों के हितों, गांव, गरीब, मजदूर, किसानों की खुशहाली की चर्चा पूरे देश में है। भूपेश सरकार की नीतियों, विकास और सुशासन के जवाब में भाजपा की रमन सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। 15 वर्षो में भाजपा की रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ का जो दोहन किया है उसका जवाब भाजपा नेताओं के पास नहीं है। मुद्दे से भटकी भाजपा के पास मौतों पर दूषित राजनीति करने के अलावा शायद कोई चारा नहीं है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!