सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति ने किया श्रद्धालुओं का सम्मान
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने माता दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं का आभार प्रकट करते हुए उनका सम्मान किया। समिति द्वारा लगातार 46 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित कराई जा रही है। महाआरती और हवन पूजन का कार्य विधि विधान से संपन्न कराया गया। समिति द्वार भोग भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी। यहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। पुरानी समिति में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति का शहर में एक अलग पहचान है। समिति द्वारा दुर्गा पंडाल में पहुंचे अतिथियों को मोमेटों और माता की चुनरी पहनाकर सम्मान किया गया।
बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय सहित सभी दलों के नेताओं के अलावा प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी दुर्गा पंडाल में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान निजी संस्थानों के संस्थापकों का भी समिति द्वारा सम्मान किया।
समिति के अध्यक्ष हेमंत परिहार, सचिव सचिन अग्रवाल, वीरेश अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, अमर सिंह ठाकुर, सोम परिहार, सुभाष यादव, सुयश गुप्ता, लव गुप्ता, लक्ष्मी यादव, मनीष यादव, सुभाष अग्रवाल, अनिल सोनी, नितिन परिहार,केशव, केशव परिहार, शिव नामदेव, तुलसी नामदेव, सूरज रजक, मनोज केंवट, सोमेश श्रीवास, राहुल हिरानी, नरेन्द्र निषाद, राहुल निषाद, ईशा सोनी, मनोज यादव, तेजनाथ यादव, विकास यादव, श्याम ठाकुर सहित सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने शहरवासियों को नवरात्रि और विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी है।