May 2, 2024

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को जनता ने नकारा-अटल श्रीवास्तव

प्रधानमंत्री से लेकर दर्जनों केंद्रीय मंत्री आ गए, छ.ग. को क्या मिला?

बिलासपुर.  छ.ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अटल श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छ.ग. में भारतीय जनता पार्टी 15 दिनों से लगातार परिवर्तन यात्रा कर रही है। जशपुर एवं दंतेवाड़ा से प्रारंभ पदयात्रा में लोग नहीं आ रहे है। नुक्कड़ सभाओं में लोकल नेता या बाहर से आये अपरिचित भाजपा नेता भाषण देते है और भाजपा के कार्यकर्ता सुनते है। बिलासपुर जिले में परिवर्तन यात्रा को जनता नकार रही है। भूपेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का लाभ प्रदेश के जनता को मिल रहा है। जनता झांसे में आने वाली नहीं है।
कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह भी पूछा कि प्रधानमंत्री सहित दर्जनों केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री परिवर्तन यात्रा में आकर चले गये। लेकिन छ.ग. के जनता को क्या मिला? केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री परिवर्तन यात्रा में आये तो क्या जोन की ट्रेनें रद्द होना बंद हो गयी? केन्द्रीय मंत्रियों ने कोई भी विकास की सौगात नही दी। 300 करोड़ रूपये की छात्रवृत्ति राशि जनजाती वर्ग के छात्रों की राशि केन्द्र ने रोक रखी है। क्या भाजपा नेताओं ने उसे जारी करने हेतु कहा?
अटल श्रीवास्तव एवं अभय नारायण राय ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा सिर्फ हवा बाजी है, छ.ग. को एक भी सौगात न देना, सांसदों का निठ्ठलापन है। बिलासपुर में हवाई सेवा का आंदोलन लम्बे समय से नागरिकों के बैनर तले जारी है। रेलवे जोन की ट्रेनों का लगातार बंद होना जारी है। एस.ई.सी.एल. के कोयला खदानों को अपने मित्रों को देने की प्रक्रिया जारी है। जनता भारतीय जनता पार्टी के सांसद चुनकर अपने को ठगा महसूस कर रही है। इसलिए भाजपा के इस यात्रा को नकार रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चोरी के मोटर सायकल में सैर करते आदतन चोर को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफतार
Next post प्रदेश चुनाव अभियान समिति की बैठक संपन्न
error: Content is protected !!