शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी..कलेक्टर
बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज मंथन सभा कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि किसी ने भी गलती की है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन के निर्देशों का पालन सभी को करना है। बच्चों की संख्या और शिक्षकों की जरूरतों को पूरा ध्यान में रखते हुए युक्तियुक्तकरण किया गया है। अतिशेष शिक्षकों को उनके मांग के अनुसार काम करने का प्रयास किया गया है। काउंसलिंग के माध्यम से देर रात तक शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण किया गया है। मतभेद आते हैं, उस पर भी विचार किया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था को देखते प्रक्रिया को बहुत अच्छे तरीके से निष्पादन किया गया है। यह शासन के द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। अगर कोई कोर्ट की शरण में आना चाहते चाहेते हैं वे स्वतंत्र है। पदों की संख्या रिक्त पदों की संख्या और बच्चों की संख्या को ध्यान में रखकर पूरी प्रक्रिया पूर्वक काउंसिलिंग किया गया है।
युक्तियुक्तकरण को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में प्रेस वार्ता की। उन्होंने युक्तियुक्तकरण का औचित्य बताया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अब एक भी स्कूल शिक्षक विहीन अथवा एकलशिक्षकीय नहीं रहे। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, संयुक्त संचालक शिक्षा आरएन आदित्य, डीईओ अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब पोर्टल से जुड़े मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर ने उनके द्वारा किए गए सवालों का भी जवाब दिया।