May 14, 2024

बूथों पर महंगाई, रोजगार, 15 लाख पर सवाल करें भाजपा नेता जनता माकूल जवाब देगी : कांग्रेस

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता हमेशा की तरह ही बूथ में जाकर मन की ही बात कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं और जनता के सवालों को जवाब देने से बच रहे हैं। जिस मोदी सरकार की उपलब्धियों के डींग हांकने भाजपा नेता बूथ में पहुंचे हैं उस बूथ की जनता जब भाजपा नेताओं से सवाल पूछ रही है तो भाजपा नेता भागते हुए नजर आ रहे हैं। बूथों पर महंगाई, रोजगार, 15 लाख पर सवाल करें भाजपा नेता जनता माकूल जवाब देगी। जनता पूछ रही है कहां है मेरे अच्छे दिन? महंगाई कब कम होगी? रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम कब कम होंगे? 2 करोड़ रोजगार कब मिलेगा? 15 लाख रु मेरे खाते में कब आएंगे? किसानों की आय कब दोगुनी होगी? यह महत्वपूर्ण सवाल जनता भाजपा के नेताओं से पूछ भी रही है और 2014 एवं 2019 के चुनावी वादों को भाजपा नेताओं को याद भी दिला रही है। जिस लोक लुभावने वादे के दम पर 2014 में मोदी भाजपा ने केंद्र में सत्ता हथियाए थे वो वादे आज भी जीवित है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता बूथ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के अब तक की उपलब्धियों न्याय योजना के विषय में चर्चा करने से बचते रहे घबराते रहे क्योंकि भाजपा नेताओं को पता है राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राही वे स्वयं भी है जिन्हें इस योजना के माध्यम से धान की समर्थन मूल्य की अंतर की राशि चार किश्तों में सीधा उनके बैंक खाता में जमा हो रही है। गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, बिजली बिल हाफ योजना से 50 लाख उपभोक्ताओं को प्रति वर्ष 3 हजार करोड़ रु का लाभ हो रहा है, किसानों की कर्ज माफी एवं सिंचाई कर माफ योजना से 20 लाख किसान परिवार को 11 हजार करोड़ का लाभ मिल है। 65 लाख राशनकार्ड से प्रत्येक परिवार को चांवल मिल रहा है। जन्म प्रमाण पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र, अजीवन गुमास्ता लाइसेंस, तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा, 65 वनोपज के समर्थन मूल्य में खरीदी, बस्तर में स्थानीय स्तर पर भर्ती की प्रक्रिया, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं, ई-लायसेंस के माध्यम से पढ़े लिखे युवाओं को 20 लाख रु. तक का निर्माण कार्य को ठेका, 14580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी से सभी विभागों में सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। छत्तीसगढ़ के कला, संस्कृति, परंपरा, तीज, त्यौहार रहन-सहन खान-पान के विषय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार अच्छा काम कर रही है। भाजपा इन विषयों पर सवाल करने से बच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गोमूत्र की खरीदी का निर्णय ऐतिहासिक : कांग्रेस
Next post 17 ट्रेनें पुनः रद्द करना रेलवे जोन के अधिकारियों का तानाशाही रवैया, भाजपा सांसद ट्रेनों को चालू करायें या जनता को इस्तीफा सौंपे – अटल श्रीवास्तव
error: Content is protected !!