राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा ऐतिहासिक है : शैलेष पांडेय

बिलासपुर.  ज़िला कांग्रेस कमेटी  ( शहर/ग्रामीण ) ने राहुल गांधी  की  भारत जोड़ो पदयात्रा के वर्षगांठ पर देवकीनन्दन चौक से लेकर गांधी  की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली ,पदयात्रा में सभी विधानसभा क्षेत्र तखतपुर,बिल्हा,बिलासपुर, मस्तुरी, कोटा ,बेलतरा से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए , पदयात्रा में संसदीय सचिव , विधायक  संगठन के अध्यक्ष, महापौर ,सहित सभी निगम ,बोर्ड ,प्राधिकरण के पदाधिकारी, पार्षद, एमआईसी सदस्य,  एल्डर मैंन, महिला कांग्रेस,सेवादल,युवा कांग्रेस,सभी ब्लाक कांग्रेस, ज़िला-शहर कार्यकारिणी के सदस्य, मोर्चा ,अनुषांगिक संगठन,विभाग , अल्पसंख्यक ,के पदाधिकारी, आईटी सेल,सोशल मीडिया  के पदाधिकारी शामिल हुए ।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि देश एक ऐसे तानाशाह के हाथों में है ,जो लोगो के बीच  फुट  डालने पर विश्वास करता है ,आज़ादी के मूल्यों को खत्म कर देश मे विषम परिस्थिति निर्मित कर दिया है ,युवाओ का भविष्य अंधकारमय है ,इस लिए देश की एकता अखण्डता को अक्षुण रखने के लिए माननीय राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो पदयात्रा की जो 4081 किलोमीटर, 12 राज्य,2 केंद्र शासित प्रदेश,75 ज़िले ,76 लोकसभा क्षेत्र को 136 दिनों तक चलकर लोगो के समस्याओ से रूबरू हुए।
 ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि राहुल गांधी ने जिन मूल्यों को लेकर भारत जोड़ो पदयात्रा की ,वह पूरी तरह सफल है  ,जिसके परिणाम दिखने लगे है ,केंद्र सरकार हताशा में है ,इसलिये राहुल गांधी  को परेशान कर रही है।
 संसदीय सचिव  रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने वादे में फंस गए है ,और उसके उलट देश की सम्पत्ति बेच रहे है , महंगाई बड़ गई ,युवा रोजगार मांग रहा है ,इसलिए आज प्रधानमंत्री इंडिया का भी विरोध कर रहे ,शायद वो भूल गए है कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया ,उन्ही के कार्यक्रम है ,इतना भ्रमित प्रधानमंत्री देश को सही दिशा में कैसे ले जा सकता है?
विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि   राहुल गांधी जी भारत जोड़ो पदयात्रा ऐतिहासिक है ,जो किसी नेता द्वारा चला गया सबसे बड़ी पदयात्रा है , पदयात्रा की टैग लाइन थी मिले कदम,जड़े वतन ,
और राहुल जी ने भाजपा के नफरत की बाजार में मोहब्बते की दुकान खोल दी ,लोग जुड़ते गए कारवां बनता गया ,राहुल जी ने युवाओ को सुना ,उनके दुख दर्द को समझा और जाना ,महात्मा गांधीजी ने भी पहले देश को समझने के लिए अनेक पदयात्रा की फिर उसे व्यवहार में लाया तब देश को आज़ादी मिली । आज वही काम राहुल गांधी जी भी कर रहे है।
महापौर रामशरण यादव ने कहा प्रश्न है कि राहुल गांधी  को भारत जोड़ो पदयात्रा करने की जरूरत क्यों पड़ी ,इसका जवाब है देश  में नफरत, सम्प्रदायवाद, जातिवाद, धर्मवाद हावी हो रहे है ,जिससे लोगो मे असुरक्षा की भावना बढ़ रही है ,आज़ादी के जो उद्देश्य है ,संविधान के प्रदत्त अधिकारों का हनन हो रहा है ,इसलिए  राहुल गांधी जी ने लोगो को विश्वास दिलाने के लिए के घबराई मत आपके साथ कांग्रेस खड़ी है और हम देश की अस्मिता से,भाई चारे को खत्म होने नही देंगे इसके भारत जोड़ो यात्रा की ,और सफल रहे ।
पदयात्रा मेंअपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ  चन्द्राकर , शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह,शहर विधायक शैलेष पांडेय, महापौए रामशरण यादव आवास संघ अध्यक्ष अशोक अग्रवाल,सभापति शेखनजीरुद्दीन ,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, योग सदस्य रविन्द्र सिंह, अरपा प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय,सदस्य नरेंद्र बोलर,पूर्व सांसद इंग्रिड मैक लाउड ,पूर्व विधायक सियाराम कौशिक,चन्द्र प्रकाश बाजपाई, जगजीत सिंह मक्कड़,पूर्व महापौर राजेश पांडेय, प्रदेश पदाधिकारी तैय्यब हुसैन, राघवेंद्र सिंह,अनिल सिंह चौहान,स्वप्निल शुक्ला,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन,अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, गीतांजलि कौशिक, महिला अध्यक्ष पिंकी बत्रा ,सीमा घृटेश,संतोष कौशिक,जयंत मनहर, कृष्णकुमार यादव,भुवनेश्वर यादव,अर्जुन सिंह,जगदीश कौशिक,रामदुलारे रजक,तजम्मुल हक,बिंदु जायसी,अशोक सूर्यवंशी,विनय शुक्ला,राकेश सिंह,रमाशंकर बघेल,नाजिम खान,शिवा मिश्रा,सुभाष ठाकुर,सन्तोष दुबे,सुबोध केसरी,शहज़ादी कुरैशी,राकेश शर्मा,आशा सिंह,शैलेन्द्र जायसवाल, झगर राम सूर्यवंशी,राजेन्द्र साहू,आदेश पांडेय,जितेंद्र पांडेय,चन्द्रहास केशरवानी,सीताराम जायसवाल ,राजेश शुक्ला,अजय यादव ,भरत कश्यप,सुनील शुक्ला स्वर्णा शुक्ला,अजय सिंह ठाकुर,दिनेश सीरिया आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!