राहुल गांधी का बयान उनकी संकुचित मानसिकता का प्रमाण: अग्रवाल
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड में पुतला दहन कर राहुल गांधी व दीपक बैज के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।
पुतला दहन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राहुल गांधी व दीपक बैज के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और अराजक मानसिकता का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, औचित्य और सामाजिक सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन राहुल गांधी का हालिया बयान इन मूल्यों के विपरीत है। लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेता की भाषा और व्यवहार में हताशा झलक रही है। विधायक ने कहा कि क्या नक्सलवाद का उन्मूलन, देश की सीमाओं की रक्षा और तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाना देशद्रोह की श्रेणी में आता हैं। पुतला दहन में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे, चंद्रप्रकाश मिश्रा, गौरी गुप्ता, सन्नी केशरी, वैभव गुप्ता, केतन वर्मा, राजकमल कश्यप, महर्षि बाजपेयी, देवेश खत्री, नीलेश सिंह, अंकित पाल सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने राहुल गांधी व दीपक बैज के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस कुशल एवं दृढ़ नेतृत्व ने आतंकवाद व नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए देश की सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की और भारत को विश्व मंच पर एक सम्मानित, सशक्त एवं निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया, उसी लोकतांत्रिक रूप से चुने गए शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध ऐसी घृणित टिप्पणी न केवल अत्यंत निंदनीय है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का सीधा अपमान भी है।


