हिमाचल में बारिश का कहर…धर्मशाला हाईवे भूस्खलन से बंद, सैकड़ों फंसे

मंडी/धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। मंडी में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार तड़के आई अचानक बाढ़ (फ्लैशफ्लड) ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि एक व्यक्ति लापता है। वहीं कांगड़ा जिले में भयंकर भूस्खलन के चलते धर्मशाला जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इसके चलते सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं और जरूरी सेवाएं जैसे दूध और अखबार की आपूर्ति ठप हो गई है। मंडी के टुंगल कॉलोनी में मंगलवार सुबह जेल रोड पर अचानक आई बाढ़ ने पूरे इलाके को तहस-नहस कर दिया। तेज बारिश के बाद जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि लोग संभल भी नहीं पाए। दर्जनों वाहन बह गए और घरों में पानी व मलबा भर गया। स्थानीय पार्षद हरदीप सिंह राजा के अनुसार, घटना उस समय हुई जब एक परिवार के चार सदस्य अपनी कार को सुरक्षित स्थान पर ले जाने निकले थे। तभी तेज बहाव ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Posts
Farmers Protest : किसानों नेताओं की अहम बैठक आज, वार्ता की तैयार होगी रणनीति
Emmanuel Macron ने राष्ट्रपति भवन में लगवाए 5 करोड़ के फूल, France की जनता ने फिजूलखर्ची के लिए कोसा

