राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने हिमालय की चोटी स्वयं सहायता समूह के कार्यों को सराहा


रायपुर. हिमालय की चोटी स्वयं सहायता समूह के महिलाओं ने राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम से सौजन्य मुलाकात किये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहितैषी योजनओं से जुड़कर महिलाये आत्मनिर्भर बन रही है। राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने हिमालय की चोटी स्व सहायता समूह के महिलाओं से मुलाकात कर उनके कार्यो की प्रशंसा की एवं सराहा है। राज्य सरकार के योजनाओं से महिलाओं के रोजगार का साधन बना। महिलाये स्वयं सहायता समूह से जुड़कर के रोजगार प्राप्त कर रही है। और गांव की अन्य महिलाओं को भी जोड़ रही है।  सरकारी योजनाओं की वजह से आज ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है, समूह महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए संचालित योजनाओं को महिलाओं के लिए लाभकारी उन्नतिकार बताये। छत्तीसगढ़ में महिलायें आत्म निर्भरता की ओर बढ़ रही है। समूह की महिलाओं ने गोबर से गमला, वर्मी कम्पोस्ट खाद एवं सेनिटाइजर बनाकर मुनाफा अर्जित कर, महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। हिमालय की चोटी स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष कृष्णा सिंग, सुषमा सामंत राय, विद्या सेन सुनीता बघेल आदि शामिल थी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!