भोपाल में मिला देवताओं की शक्ति वाला दुर्लभ ब्रह्मकमल


भोपाल. मध्यप्रदेश में देवताओं की शक्ति वाला दुर्लभ ब्रह्मकमल मिला है। ब्रह्मकमल हिमालय की वादियों में होता है और सिर्फ रात में ही खिलता है सुबह होते ही इसका फूल अपने आप बंद हो जाता है। अपनी विशेषताओं की वजह से यह दुनियाभर में लोकप्रिय है और लोग इसको देखने के लिए तरसते हैं। यह एकमात्र ऐसा फूल है जिसकी पूजा की जाती है और जिसे देवताओं को नहीं चढ़ाया जाता। माना जाता है इसमें खुद देवताओं का वास रहता है। भगवान ब्रह्मा के नाम पर इस फूल का नाम पड़ा था। माना जाता है इस फूल के दर्शन मात्र से अनेक इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। कमलेश शर्मा पुत्र एस एल शर्मा अधीक्षक लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल के कमलानगर कोटरा सुल्ताानाबाद के सरकारी क्वा्र्टस जी-51 में रात्रि में अद्भुत ब्रह्मकमल खिला है। श्री शर्मा ने बताया कि ‍यह दुर्लभ पुष्पम मेरे घर में खिलने से हम सब अपने को अत्यंलत सौभाग्‍यशाली मानते है तथा ईश्वयर के कृपा पात्र है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!