Skip to content

चंदन केसरी न्यूज़

Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • बिलासपुर
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • इतिहास
  • संपादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कला -संस्कृति
  • संपर्क सूत्र
  • Pin Posts
  • Pradhan Sampadak
November 15, 2021
Homeदेश विदेशखाते में आए एक करोड़ से शख्स ने खरीद डाला आलीशान मकान, अब बैंक वापस मांग रहा पैसा

खाते में आए एक करोड़ से शख्स ने खरीद डाला आलीशान मकान, अब बैंक वापस मांग रहा पैसा

By News Desk देश विदेश  0 Comments

लंदन. बैंक (Bank) की एक गलती के चलते ब्रिटेन में रहने वाले एक शख्स (British Man) के सामने गंभीर संकट खड़ा हो चुका है. जिस पैसे को अपना मानकर उसने आलीशान मकान खरीद डाला था, अब वो राशि ब्याज के साथ वापस मांगी जा रही है. शख्स को समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए. वहीं, बैंक ने ‘सॉरी’ कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया है.

कई किस्तों में जमा हुआ पैसा

खबर के अनुसार, ब्रिटेन के Norfolk में रहने वाले रसेल एलेक्जेंडर (Russell Alexander) के खाते में धीरे-धीरे करके करीब 1,10,000 पाउंड (1.09 करोड़ रुपये) जमा हुए थे. जब रसेल ने अपना अकाउंट चेक किया, तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने तत्काल बैंक से संपर्क किया. बैंक की तरफ से कहा गया कि ये पैसा उन्हें विरासत में मिला है और वो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यह सुनने के बाद रसेल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने एक आलीशान घर खरीद डाला, लेकिन अब कहानी पूरी तरह से पलट गई है. बता दें कि रसेल पिछले 40 सालों से उसी बैंक के कस्टमर रहे हैं.

पुराना घर बेचकर नया खरीदा

रसेल के अकाउंट में 29 दिसंबर 2020 को 30,000 पाउंड जमा किए गए थे. इस पर उन्होंने बैंक की वेबसाइट चैट सर्विस से संपर्क किया, लेकिन बैंक से कोई जवाब नहीं आया. कुछ समय बाद जब उनके खाते में फिर धनराशि जमा हुई तो उन्होंने बैंक को कॉल किया. रसेल का दावा है कि बैंक अधिकारी ने उनसे कहा कि ये पैसा डायरेक्ट इन्हेरीटेंस फंड की तरह दिखता है इसलिए वो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद रसेल और उनकी पार्टनर ने अपना सात बेडरूम वाला पुराना घर बेचकर 2,37,500 पाउंड (2.36 करोड़ रुपये) कीमत का नया घर खरीद लिया.

9 महीने बाद खुली Bank की नींद

करीब नौ महीने के बाद बैंक को अपनी गलती का अहसास हुआ और अब उसने 54 वर्षीय रसेल से ब्याज सहित पूरा पैसा वापस लौटाने को कहा है. बैंक का कहना है कि किसी व्यक्ति ने गलती से रसेल के खाते में पैसा जमा कर दिया था, इसलिए अब उन्हें वो धनराशि लौटानी होगी. रसेल का आरोप है कि बैंक ने उनका घर भी जब्त कर लिया है और वो एक बेहद छोटे से घर में रहने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा, ‘यदि मेरे खाते में एक करोड़ नहीं आते, तो मैं कभी नया घर नहीं खरीदता. बैंक की एक गलती ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है. बैंक मुझे मुआवजे के तौर पर 500 पाउंड ऑफर कर रही है, उससे भला क्या होगा’.

Tags:bank, bank account, Britain, money, Mystery, Norfolk

Related Posts

थैंक्यू पोस्टर से लेकर फूलों की वर्षा तक, लोगों ने नायक की तरह किया डॉक्टर का स्वागत

Paytm ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, वॉलेट में पैसे ऐड करना हुआ महंगा; लगने लगा एक्स्ट्रा चार्ज

कांग्रेस और माकपा की भाजपा से मिलीभगत : ममता

Add a Comment

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Us

Follow us on facebook

चन्दन केसरी

Read more

  • नए साल में होगी जनगणना, 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेगी टीम
  • आपसी रिश्तों की अहमियत को और मजबूत करेगा ‘संस्कार’-के.सी. बोकाडिया 
  • शिक्षा विभाग में तबादला उद्योग चल रहा है – कांग्रेस
  • सोशल मीडिया में रचनात्मक पहल, स्वच्छ बिलासपुर का आईडिया देने वाले पांच प्रतिभागी हुए पुरस्कृत 
  • नासिक के किसानों की बदलेगी तकदीर! 
  • जिले के 1.34 लाख किसानों के खातों में अंतरित हुए 22.10 करोड़
  • पुलिस थाना के पास कांग्रेस नेता की गोलीमार कर हत्या, मामले में सभी 22 आरोपी बरी
  • गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल
  • हाथियों के दल ने मचाया आतंक, तोड़े ग्रामीणों के घर
  • दिल्ली में ‘वोट छोड़ो, गद्दी छोड़ो’ आंदोलन में शामिल होने कांग्रेस का जत्था रवाना
  • हॉस्पिटल सेक्टर के 724 परिवारों को वहीं मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ : देवेंद्र यादव
  • बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार
  • तूफान से फसल क्षति का युद्ध स्तर पर होगा सर्वे, किसानों को दिलाई जाएगी राहत
  • कोल कारोबारी के घर पर ईओडब्ल्यू की दबिश
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से समस्या का हल नही केवल खानापूर्ति – कांग्रेस
  • पीडीएस राशन दुकानों से शक्कर गायब, दिवाली में गरीबों की थाली से मिठास छीनने पर तुली है सरकार – कांग्रेस
  • शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दांव से बनेगी रिटर्न की राह
  • बेमौसम बारिश से फसल नुकसान का आकलन कर मुआवजा घोषित करें सरकार – दीपक बैज
  • 24 घंटे से हो रही बारिश, तेज हवा के कारण घर से बाहर नहीं निकले लोग
  • सब्जी बाड़ी के पास दिखा सफेद भालू, वन विभाग सतर्क
  • चक्रवाती तूफान के बीच भी महिलाओं ने रखा करवा चौथ व्रत
  • एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश
  • पटाखा दुकानों में सुरक्षा से समझौता नहीं, शर्तों के उल्लंघन पर निरस्त होगा लाइसेंस
  • 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा भर्ती : पांच प्रकार के पदों के लिए कौशल परीक्षा 2 और 4 नवंबर को

Follow us on X

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
चंदन केसरी न्यूज़ Copyright © 2026.
Privacy Policy I Theme by Chandan Kesari I Back to Top ↑