एक क्लिक में पढ़ें बिलासपुर की ख़ास खबरें…

लेखा प्रशिक्षण सत्र 2022 हेतु आवेदन 31 जनवरी तक :  शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों का नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र मार्च 2022 से जून 2022 शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। बिलासपुर एवं अम्बिकापुर संभाग के सभी कार्यालय प्रमुखों को सूचित किया गया है कि वे तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के मार्च 2022 से जून 2022 लेखा प्रशिक्षण सत्र हेतु आवेदन पत्र शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, तृतीय तल बिलासपुर को 31 जनवरी 2022 तक कार्यालयीन समय में भेजना होगा। पूर्व में आवेदन कर चुके सभी कर्मचारियों को भी इस सूचना के प्रकाशन उपरांत प्रवेश हेतु पुनः आवेदन करना अनिवार्य है। कोविड-19 के दोनों टीका लग चुके आवेदकों को प्रशिक्षण हेतु प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र संलग्न करने कहा गया है।

आईटीआई कोनी में कैम्पस का आयोजन 3 जनवरी को : आदर्श प्रशिक्षण संस्था कोनी बिलासपुर में ओम आॅटो विल्स प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर द्वारा 3 जनवरी 2022 को प्रातः 10 बजे से विभिन्न व्यवसाय के 55 पदांे की भर्ती हेतु कैम्पस इन्टरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्पस में डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, फिटर, टै्रक्टर मैकेनिक एवं विद्युतकार व्यवसाय के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी जिनकी उम्र 18 से 26 वर्ष के मध्य हो तथा वह छ.ग. का निवासी हो भाग ले सकते है। कैम्पस में शामिल होने वाले प्रशिक्षणार्थियों को अपने साथ 10वीं, 12वीं, आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड या पेन कार्ड की मूलप्रति एवं 3 छायाप्रति, पासपोर्ट साईज फोटो 2 प्रतियों में लाना होगा।

अरबिंदो के जीवन तथा शिक्षा से संबंधित विधाओं में भाग लेने हेतु आवेदन 4 जनवरी तक आमंत्रित :  भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा 25वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 12 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक पुडुचेरी में किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्री अरविंदों के जीवन तथा शिक्षा के प्रति प्रतिभागियों को जागरूक करने हेतु उनके स्वतंत्रता संग्राम तथा साहित्यिक विधाओं के संबंध में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 5 विधाओं राष्ट्रवादी काल के भाषणों या लेखों का पाठ, नृत्य एवं संगीत के साथ काव्य पाठ, नाटक, स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित गीत, श्री अरबिंदों के निर्णय एवं उपदेश (संक्षिप्त विचारोत्तेजक कथन) और उस पर टिप्पणी पर आधारित होगी। प्रतिस्पर्धा हेतु पर्याप्त संख्या में पंजीयन प्राप्त होने पर विधाओं का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। इन प्रत्येक विधाओं में समस्त जिलों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संचालनालय स्तर पर गठित निर्णयन समिति द्वारा परीक्षण कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु चयनित किया जाएगा। ऐसे प्रतिभागी जो श्री अरबिंदों के जीवन तथा शिक्षा से संबंधित विधाओं में जिला स्तर पर भाग लेने के इच्छुक हो। वे कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला खेल परिसर बिलासपुर 04 जनवरी 2022 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!