May 6, 2024

एक क्लिक में पढ़ें बिलासपुर की ख़ास ख़बरें…

File Photo

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए कंट्रोल रूम स्थापित :  छ.ग. शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के आदेशानुसार फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने कृषि आदान सहायता हेतु ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’’ के सफल क्रियान्वयन के लिए बिलासपुर जिला हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में सहायक संचालक कृषि अनिल कौशिक, प्रभारी अधिकारी होंगे, जिनका मोबाईल नंबर 09977106777, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी पी.एल. उपाध्याय मो.नं. 7987333038 एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुंज बिहारी मो.नं. 780595247 को सदस्य नियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूम कार्यालय उप सचांलक कृषि बिलासपुर में संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 07752-426644 है। कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 10ः30 बजे से शाम को 5ः30 तक संचालित रहेगा।

पशुआंे को संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु 30 जून तक सघन टीकाकरण अभियान :  पशुधन विकास विभाग बिलासपुर द्वारा पशुओं में होने वाली भूजन्य संक्रामक बीमारियों (एचएस, बीक्यू) से बचाव हेतु 22 मई से प्रारंभ कर 30 जून तक सघन टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले को 3.79 लाख एचएस एवं 2.0 लाख बीक्यू टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है, लक्ष्यानुसार टीकाकरण हेतु विकास खण्ड स्तर पर टीकाकरण दल का गठन किया गया है जो ग्राम स्तर पर घर-घर जाकर कोविड-19 के नियम के पालन करते हुए निःशुल्क टीकाकरण का कार्य कर रहें हैं। समस्त अधीनस्थ संस्थाओं को पर्याप्त मात्रा में टीकाद्रव्य उपलब्ध कराया जा चुका है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें बिलासपुर डाॅ. आर.के.सोनवाने के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय टीकाकरण नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसके प्रभारी डाॅ. विरेन्द्र पिल्ले मो.नं. 7999801639 एवं सहायक श्री बी.एम. पाण्डेय सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी मो.नं. 9907749406 को बनाया गया है। पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक डाॅ. आर.के. सोनवाने ने बताया बिलासपुर जिला कृषि बाहुल्य क्षेत्र हैं, जहां पशुधन का विशेष महत्व हैं, किन्तु संक्रामक बीमारी गलघोटू, एकटंगिया बीमारी से पशुओं की मृत्यु होने की संभावना के साथ कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ता है, साथ ही ग्रसित पशुओं के संपर्क में आने से बीमारियों के फैलाव की आंशका बनी रहती है। संयुक्त संचालक द्वारा समस्त संस्था प्रभारियों को टीकाकरण के पूर्व पशुओं को कृमिनाशक दवा देने के निर्देश दिये गये हैं, साथ ही टीकाकरण की तिथि के प्रचार हेतु दीवार लेखन, मुनादी कर पशु पालकों को सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। ताकि ग्राम के समस्त पशुओं का टीकाकरण कर कृषकों को होने वाली आर्थिक क्षति से बचाया जा सके। जिले में निर्मित गौठानों में विशेष शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। संयुक्त संचालक डाॅ. आर.के. सोनवाने ने समस्त पशु पालकों से टीकाकरण करवाने का अनुरोध किया है। जिले के समस्त संस्थाओं से प्रतिदिन शाम 6 बजे तक किये गये टीकाकरण की प्रगति से गूगलशीट के माध्यम से अवगत कराने निर्देश दिये गये है।

नगर निगम कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित : बिलासपुर नगर समस्त क्षेत्रों जिसमे वर्षा ऋतु के पानी निकासी की समस्या उत्पन्न होती है एवं अरपा नदी में आने वाली सम्भावित बाढ़ से उत्पन होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुये बाढ़ नियंत्रण कक्ष नगर निगम कार्यालय विकास भवन में गठित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-471224 है। नगर निगम के बाढ़ नियंत्रण तथा आपदा प्रबंधक के क्रियान्वयन हेतु अधीक्षण अभियंता श्री नीलोत्पल तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाईल नंबर 93019-53210 है एवं श्री कांति अशोक कुमार, जिनका मोबाईल नंबर 8319993167, श्री राजकुमार मिश्रा मो.नं. 9993596510 तथा कार्यपालन अभियंता अनुपम तिवारी मो.नं. 9993596615 को संयुक्त रूप से सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मानसून सत्र में बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु भवनों में रहने की व्यवस्था का चयन किया गया है इस हेतु भी दायित्व सौंपे गए है। शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी संस्थान या भवन जिसमें विपदा के समय पीड़ित जनता को सुरक्षा दृष्टि से रखने के लिए जोन कमिश्नर श्री रमेश पाण्डेय, जोन क्रं. 1 को वार्ड क्र. 2 मिनीमाता सांस्कृतिक भवन, वार्ड क्र. 4 सतनाम भवन अमेरी, पंचायत भवन घुरू एवं वार्ड क्र. 13 पटेल समाज सामुदायिक भवन मंगला का दायित्व सौंपा गया है। जोन कमिश्नर, जोन क्र. 2 श्री प्रवेश कश्यप को सामुदायिक भवन यदुनंदन नगर तिफरा, सांस्कृतिक भवन सिरगिट्टी, यादव नगर सामुदायिक भवन तिफरा एवं शासकीय हाई स्कूल परसदा का दायित्व सौंपा गया है। जोन कमिश्नर, जोन क्रं. 3 श्री प्रवीण शुक्ला को कुदुदण्ड प्राथमिक शाला, राम मंदिर तिलक नगर, प्राथमिक शाला, राजीव गांधी चैक एवं नर्मदा नगर सामुदायिक भवन का दायित्व सौंपा गया है। जोन कमिश्नर, जोन क्रं. 4 श्री आर.एस. चैहान को त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार, रैन बसेरा भवन, व्यापार विहार, तारबाहर स्कूल, भारतीय नगर, सामुदायिक भवन एवं तालापारा स्कूल का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार जोन कमिश्नर, जोन क्रं. 5 श्री डी.के.शर्मा को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, गोवर्धनलाल गुप्ता सामुदायिक भवन, अग्रसेन भवन, मसानगंज एवं राष्ट्रीय बाल मंदिर, नवभारत प्रेस के पास का दायित्व सौंपा गया है। जोन कमिश्नर, जोन क्र. 6 के लिए तोरवा स्कूल, गुजराती समाज भवन टिकरापारा, डी.पी.विप्र महाविद्यालय एवं देवरीखुर्द सामदुायिक भवन का दायित्व सौंपा गया है। जोन कमिशनर, जोन क्र. 8 श्री प्रवीण शर्मा को शनि मंदिर के पास सामुदायिक भवन, राजकिशोर नगर, बहतराई स्टेडियम का दायित्व सौंपा गया है। जोन कमिश्नर, जोन क्र. 8 श्रीमती विभा सिंह को पं. रामदुलारे प्राथमिक शाला, मुक्तिधाम के पास, नूतन कन्या शाला, नूतन चैक, सरकंडा, सामुदायिक भवन कोनी, पूर्व ग्राम पंचायत भवन बिरकोना का दायित्व सौंपा गया है। मानसून सत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित नागरिकों के ठहरने वाले भवनों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के लिए कार्यपालन अभियंता श्री सुब्रत कर को उपरोक्त भवनों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के साथ पेट्रोमेक्स एवं इंफ्लाटेबल टावर लाईट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। मानसून सत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित नागरिकों के ठहरने वाले भवनों में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के लिए कार्यपालन अभियंता श्री अजय श्रीवासन को उपरोक्त भवनों में एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्लोरिनयुक्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने कहा गया है। मानसून सत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एवं बाढ़ से प्रभावित नागरिकों के ठहरने वाले भवनों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओंकार शर्मा को उपरोक्त भवनों में एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाली एवं नालों की समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था तथा दवाईयों को छिड़काव, कुआं, हेण्डपंप आदि में ब्लीचिंग पाउडर आदि व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव हेतु तैराक, गोताखोरों एवं फायर बिग्रेड के कर्मचारियों की सतत् तैयारी के लिए कार्यपालन अभियंता एवं प्रभारी संजयतरण पुष्कर को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों के बचाव हेतु संजय तरण पुष्कर के तैराक प्रशिक्षकों को पूरी व्यवस्था के साथ तैयार रखे एवं फायर बिग्रेड विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उनके कर्मचारियों को पूरे साजों समान के साथ 24 घंटे तैयार रखना सुनिश्चित करेंगे। वर्षा ऋतु में सीवरेज, अमृत मिशन परियोजना के तहत् बनाए गए सड़कों के धसने की स्थिति में तत्काल सड़कों का मरम्मत कार्य कराने हेतु निम्नानुसार दल का गठन किया गया है। गठित दल तत्काल ऐसे सड़कों का प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य करायेंगे। कार्यपालन अभियंता पी.के.पंचायती मो.नं. 9993596535, कार्यपालन अभियंता सुरेश बरूआ मो.नं. 9993596521, उप अभियंता रमनदीप सिंह मो.नं. 9893508114, उप अभियंता विकास पात्रे मो.नं. 8269357465 है।

जिला कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित : आगामी वर्षा ऋतु में जिले में बाढ़ आपदा से बचाव के लिए जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिला कार्यालय बिलासपुर में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-251000 है। राहत शाखा प्रभारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, उनका मो.नं. क्रमांक 9424228958 है। अधीक्षक श्री दुष्यंत किर्तीमान कोशले, भू-अभिलेख शाखा को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिनका मो.नं. 9753646986 है। अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय और तहसील स्तर पर तहसील कार्यालय में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं। जहां 24 घण्टे के लिए रोस्टर में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये नियंत्रण कक्ष समय-समय पर जिला कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।

बिलासपुर जिले में अब तक 6.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज :  बिलासपुर जिले में 1 जून से आज तक 6.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार बिलासपुर तहसील में 4.6 मि.मी., बिल्हा में 9.2 मि.मी., मस्तूरी में 3.3 मि.मी., तखतपुर में 10.0 मि.मी., कोटा तहसील में 31.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चार श्रम संहिता मजदूरों के साथ क्रूर मजाक है : कांग्रेस
Next post शिक्षा में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को नजर अंदाज करना दुर्भावनापूर्ण
error: Content is protected !!