एक क्लिक में पढ़ें बिलासपुर की ख़ास ख़बरें…

File Photo

आईटीआई कोनी में प्रवेश की अंतिम तिथि 8 अगस्त तक : आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी बिलासपुर में सत्र 2021-22 एवं 2021-23 के विभिन्न व्यवसायों में आनलाईन प्रवेश की जानकारी एनआईसी बिलासपुर के वेबसाईट में जाकर विभिन्न व्यवसायों हेतु प्रवेश की जानाकारी प्राप्त कर सकते है। प्रवेश के आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2021 निर्धारित है।

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए नामांकन 15 अगस्त तक :  सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2021 के लिए प्रविष्टियां 15 अगस्त तक आनलाईन के माध्यम से चाही गई है। गृह सचिव, भारत सरकार के संलग्न पत्र से दर्शित वेबसाइ में राष्ट्रीय एकता सम्मान के लिए उपयुक्त नामांकन, प्रविष्टयां आॅनलाईन के माध्यम से समय-सीमा में प्रस्तुत की जा सकती है।

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित : विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम पंचायत चितावर में 4 अगस्त 2021 को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर एवं विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम कौड़िया में 25 अगस्त 2021 को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

संभाग स्तर पर चयन समिति की बैठक 5 अगस्त को :  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सदनवार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने हेतु संभाग अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के जिला स्तरीय प्रतिभागियों की सूची को संभाग स्तर पर चयन हेतु संयुक्त संचालक की अध्यक्षता में 5 अगस्त 2020 को बैठक आयोजित की गई है। इस आशय का आदेश शिक्षा संभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक द्वारा जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निर्णायक दल में संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बिलासपुर कार्यालय के संयुक्त संचालक आर.एस. चैहान अध्यक्ष, सहायक संचालक सुधीर कुमार सराफ सदस्य, सहायक संचालक एच.सी. दिलावर सदस्य, सहायक संचालक प्रशांत राय सदस्य, सहायक संचालक जी.डी.गर्ग सदस्य, तबला शिक्षक पीताम्बर प्रसाद ध्रवु सदस्य एवं सहायक गे्रड-3 श्रीमती अर्चना कश्यप में शामिल है।

बिलासपुर जिले में अब तक 507.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज : बिलासपुर जिले में 1 जून से आज तक 507.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार बिलासपुर तहसील में 505.1 मि.मी., बिल्हा में 504.8 मि.मी., मस्तूरी में 497.9 मि.मी., तखतपुर में 516.9 मि.मी., कोटा तहसील में 514.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!