बिल्हा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती, 16 से 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

 

बिलासपुर/ महिला एवं बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा द्वारा जारी सूचना के अनुसार वार्ड क्रमांक 07 कालिका नगर एवं वार्ड क्रमांक 10 भक्त कंवर राम वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को https://www.e-bharti.in/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
परियोजना कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध यूजर मैनुअल का भी उपयोग कर सकते हैं। इस संबंध में सूचना आयुक्त नगर पालिका निगम बिलासपुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बिल्हा तथा एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा कर दी गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!