20 लाख घन मीटर पानी वाली झील टूटने का खतरा, तिब्बत-नेपाल सीमा पर अलर्ट

 

तिब्बत-नेपाल सीमा पर अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद चीन ने ‘लेवल-4’ अलर्ट जारी किया है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि दो नदियों के संगम के पास बनी एक नई ‘अवरोधक झील’ के टूटने का खतरा बढ़ गया है। इसके टूटने की स्थिति में बाढ़ का पानी तेजी से नीचे की ओर बह सकता है और चीन-नेपाल सीमा पर स्थित गिरोंग पोर्ट समेत आसपास के निचले इलाकों में भारी तबाही मचा सकता है।

अवरोधक झील उस जलाशय को कहा जाता है, जो किसी प्राकृतिक रुकावट के कारण नदी या जलधारा का रास्ता बंद होने से बनता है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार रात तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की। मंत्रालय ने छोचेन खोला और पुरेपु त्संगपो नदियों के संगम के पास बनी झील से उत्पन्न खतरे को लेकर स्थानीय अधिकारियों को सतर्क किया है। दोनों नदियां तिब्बत से निकलती हैं और नेपाल में भोटे कोशी नदी की धारा का हिस्सा हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *