October 1, 2022
रोशन साहू बने संभागीय संगठन सचिव
बिलासपुर. बिलासपुर नगर निगम के युवक रोशन साहू को बिलासपुर संभागीय संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें बिलासपुर संभाग के साहू समाज के संगठन सचिव बनाने से बिलासपुर के साहू समाजों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। प्रदेश साहू संघ छ. ग.के सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू के अनुमति प्रेणना से अखिल भारतीय युवा साहू संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू प्रदेश साहू युवा प्रकोष्ट संयोजक आनंद साहू एवं प्रदेश युवा साहू संघ के महामंत्री प्रेम किशन साहू बिलासपुर जिला के पूर्व सचिव गेंदराम साहू संभाग संयोजक उमेश साहू के कुशल नेतृत्व और मार्गदशन में भारत माता माँ कर्मा की सेवा हेतु संकल्पित नाम बिलासपुर संभाग साहू युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ समाज की बेहतरी युवाओ के उत्थान में अपनी सक्रिय भागीदारी का योगदान देने वाले बिलासपुर नगर के रोशन साहू को संगठन सचिव मनोनीत होने पर समस्त साहू समाज की ओर से बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दीं गई। रोशन साहु द्वारा कहा गया कि जो काम समाज से मिला है उसको निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की बात कही।