सफाई कर्मचारियों ने किया काम बंद, अपनी मांगों लेकर किया विरोध प्रदर्शन

बिलासपुर/अनीश गंधर्व. लायंस कंपनी के मैनेजर द्वारा सफाई कर्मचारी से किए गए  गाली गलौच के विरोध में सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं। इस मामले में जांच समिति का गठन किया गया है, इसके बाद भी कर्मचारी एफ आई आर की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। नेहरू चौक में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी आज सुबह जोन 5 में पहुंचे और काम पर जा रहे अन्य कर्मचारियों से आह्वान कर काम बंद करा दिया, इस दौरान भरी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

विरोध कर रहे कर्मचारियों ने बताया की लायंस कंपनी के मैनेजर ने महिला सफाई कर्मचारी  से गाली गलौच की है साथ ही उसे नीची जाति की हो कहकर अपमानित किया गया है। इस मामले की शिकायत पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों से की गई थी लेकिन उन्हे न्याय नहीं मिल सका। महिला कर्मचारी के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना से नाराज़ लायंस कंपनी के कर्मचारी नेहरू चौक पर धरने बैठ गए। आनन फानन में निगम के अधिकारियों ने पांच सदस्यीय समिति का गठन भी किया है। इधर सफाई कर्मचारी एफ आई आर की मांग को लेकर अड़े हुए हैं ।

गोल बाजार स्थित जोन कार्यालय 5 में शहर के सभी सफाई कर्मचारी सुबह से जम गए थे यहां से सफाई का सामान लेकर लोग काम पर निकलते है। अन्य मद से कम करने वाले सभी कर्मचारियों को रोकने रोक लिया गया।  इस दौरान पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने उचित करवाई का आश्वासन दिया इसके बाद भी विरोध कर रहे कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। महापौर भी सुबह जोन पांच में पहुंचे और निगम अधिकारियों से चर्चा कर चले गए। यहां भारी गहमा गहमी का माहौल रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!