
रोका छेका अभियान : आवारा मवेशियों की धरपकड़ में जुटा नगर निगम
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. रोका छेका अभियान के तहत चौक-चौराहों में घूमने वाले आवारा मवेशियों की धरपकड़ नगर निगम द्वारा की जा रही है। मवेशियों को पकडऩे के बाद तोरवा स्थित गौठान में शिफ्ट किया जा रहा है। यहां मवेशियों के चारा पानी की व्यवव्था भी की गई है। सरकार की योजनाओं के अनुसार गौठानों में रखे गये मवेशियों को चिकित्सा लाभ भी प्रदान करना है। नगर निगम द्वारा आवारा मवेशियों को पकडऩे का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की इस योजना का पालन पूरे राज्य में किया जा रहा है। ग्रामीणों क्षेत्रों में चल रहे खेती-किसानी में बाधा न आये इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने रोका-छेका अभियान की शुरूवात की है।
गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नरवा-घुरवा अऊ बारी योजना को आगे बढ़ाने के लिये फसल सुरक्षा, पशुधन की रक्षा, गोबर की उपलब्धता, जैविक खाद का उत्पादन का ज्यादा लाभ, गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर, चारा-पानी की समुचित व्यवस्था को लेकर काम कर रही है। सरकार ने खेती किसानी को बढ़ावा देने के लिये गांवों में मवेशियों घरों में व गौठानों में सुरक्षित रखने के लिये रोका छेका अभियान चला रही है। मालूम हो कि शहर में आवारा मवेशियों की भरमार है। मालिक द्वारा आवारा छोड़ दिए गए ज्यादातर सांड घायल अवस्था में हैं, उनकी देखरेख नहीं हो पा रही है। इसी तरह मवेशियों के आपस में हिंसक टकराव होने से लोग हादसे का शिकार भी हो रहे हैं।
More Stories
रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर प्रहार
बिलासपुर. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया...
कांग्रेस नेता लाल्टू घोष ने साथियों सहित थामा भाजपा का दामन
बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की नेता लाल्टू घोष अपने साथियों सहित भारतीय जनता...
जनता किसी भी तरह की झूठ में नहीं फसेगी : राजेश त्रिवेदी
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। जिस प्रत्याशी ने जनता से झूठे वादे किए, काम नहीं करने पर जूता-चप्पल का माला...
बीएनआई बिलासपुर द्वारा आराध्या हॉस्पिटल को डायलिसिस मशीन डोनेट की गई
बिलासपुर. बीएनआई ने अपनी पहचान और प्रतिष्ठा एक विश्वस्तरीय बिजनेस रेफरल संस्थान के रूप में स्थापित की है ।बीएनआई व्यापार...
बिलासपुर में धर्मांतरण की कवायद भाजपा सरकार की हकीकत
भाजपा और सरकार के संरक्षण में प्रदेश में धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी ; कांग्रेस रायपुर। बिलासपुर में धर्मांतरण की कवायद...
आम आदमी पार्टी ने जारी किया गारंटी पत्र
वार्ड वार समस्याओं को समझ कर समस्याओं का निराकरण करने को प्राथमिकता - सवीर सिंह उजाडी गई झुकी झोपड़ियां एवं...