संचिता मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया स्कूल का गौरव

 

बिलासपुर। सेंट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा संचिता मिश्रा ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। संचिता शुरू से ही एक मेधावी और मेहनती छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार को दिया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संचिता की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!