सरकंडा लूट के आरोपियों से हुई पूछताछ
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में हुई लूट की घटना के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इसके आधार पर पुलिस साक्ष्यों को जुटाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में आगे और भी गंभीर तथ्यों की जांच की जानी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आरोपियों के अन्य अपराधों एवं कृत्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है, जिसका शीघ्र ही विधिवत खुलासा किया जाएगा। इस बीच मीडिया में आई खबरों को लेकर कहा गया है कि कुछ माध्यमों द्वारा विवेचना से संबंधित गोपनीय जानकारियां प्रकाशित-प्रसारित की जा रही हैं। इस प्रकार की अप्रमाणित अथवा गोपनीय सूचनाओं के प्रकाशन से पुलिस विवेचना प्रभावित हो सकती है तथा आरोपियों को अनावश्यक लाभ मिल सकता है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया भी प्रभावित होने की संभावना रहती है। ऐसा करने से समाचार की विश्वसनीयता प्रभावित होती है तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए भी चुनौती उत्पन्न होती है।


