रिश्तों की संवेदनाओं को दर्शाती है सतीश  की किताब

 

बिलासपुर. कोटेश्ववर महादेव की नगरी करगीरोड कोटा के प्रतिष्ठित साहित्यकार सतीश कुमार तिवारी द्वारा लिखित काव्य संग्रह “यादों का सफर ” का विमोचन 11 जुलाई की शाम धूमधाम के साथ हुआ।उन्होंने अपना जन्मदिन 75 पौधे बांटकर मनाया।
इस अवसर पर थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के कुलपति एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक जी ने मुख्यअतिथि की आसंदी से कहा- सतीश कुमार तिवारी जी की यह किताब
उनके जीवन के उतार-चढ़ाव एवं रिश्तों की संवेदनाओं को दर्शाती है।यह किताब उनके जीवन संघर्षों की कहानी कहती है तथा यह उनके जीवन का प्रतिबिम्ब है।
यादों का सफ़र कल से आज तक के इस विमोचन समारोह में आये अन्य अतिथियों में डॉ.रमेश चंद्र श्रीवास्तव जी सेवा निवृत्त आई.एस.एस.अधिकारी,वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक विष्णु तिवारी जी,वरिष्ठ कवि डॉ.सत्य नारायण तिवारी जी प्राचार्य द्वारा साहित्यकार सतीश जी का 75 वें जन्मदिवस के इस मौके पर शाल,श्रीफल से सम्मान किया गया।
अपने जन्म दिवस को सतीश जी ने फल,फूल एवं अन्य किस्म के 75 पौधे वितरित कर मनाया।
उल्लेखनीय है कि श्री सतीश जी प्रोजेक्ट रेंज आफिसर के पद से सेवानिवृत्त हैं।इसके अलावा वे उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,प्रभारी पतंजलि योग समिति सहित अन्य संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।उनके प्रतिष्ठान श्री राम सा मिल की स्थापना के भी 75 वर्ष पूरे हो गए हैं।उनका जन्मदिवस संयुक्त रूप से केक काटकर मनाया गया।
इस कार्यक्रम में परिवार के सरोज तिवारी,डॉ. गीतिका, प्रगति तिवारी,स्वाती, शशांक शुक्ला,डॉ.श्रद्धा पांडेय,मोहित जायसवाल,अध्यक्ष जिला ग्रामीण,महाराज सिंघ नायक,रंगा नादम,विकास सिंह,अरुण त्रिवेदी पूर्व पूर्व अध्यक्ष,सरोज साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, आदित्य दीक्षित,उपाध्यक्ष ग्रामीण,डॉ. राम,डॉ. सुधाकर बिबे,सी.एल.राठौर,डॉ.एस.एस. वाजपेयी,सुलेश पांडेय,घनश्याम गुप्ता,वेंकट अग्रवाल,सर्वोदय साहित्य से सोमप्रभा तिवारी नूर,प्रभा शर्मा,ज्योति श्रीवास, चंद्रप्रकाश साहू,वीरेंद दास,सुदामा चौहान,रामनारायण तिवारी,शिव प्रसाद मिश्रा लल्लन महाराज,डॉ. निशांत,रावल,चारी सर आदि करगिरोड कोटा के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में मौजूद रहे।
समारोह के अंत में संगीत के कार्यक्रम के साथ डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *