VIDEO – सावन महिना : कोसा बाड़ा में भव्य रुद्रा अभिषेक का आयोजन 20 अगस्त को

बिलासपुर/अनीश गंधर्व. जूना बिलासपुर स्थित कोसा बाड़ा में भव्य रुद्रा अभिषेक का आयोजन रखा गया है। भगवान शिव की महिमा और सावन माह में इस पर्व को जनहित के लिए रखा गया है। समस्त मोहल्ला वासियों द्वारा आयोजित अभिषेक कार्यक्रम के लिए सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। रुद्रा अभिषेक की तैयारी के संबंध में भाजपा नेता भागवत गुप्ता ने बताया कि 20 अगस्त को भव्य रुद्रा अभिषेक का आयोजन सुबह 10 बजे से रखा गया है।
तकरीबन 25 से 30 जोड़े कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। रुद्रा अभिषेक कार्यक्रम को सफल बनाने व्यास राजू शास्त्री महराज नगोई वाले अन्य ब्राह्मणों से साथ विधि विधान से इस पूजा को सपंन्न करायेंगे। बहरहाल इस भव्य रुद्रा अभिषेक कार्यक्रम को सफलता पूर्वक करने के लिए भगवान भोलेनाथ के भक्त जी जान से डट गये हैं। रुद्रा अभिषेक के बाद आरती होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भक्तिमय व व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए सभी लोगों के दायित्व को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।