August 26, 2021
स्कूली सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
बिलासपुर/अनीश गंधर्व. राज्य के स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने सरकार द्वारा किए गए वादे को ध्यान दिलाते हुए वेतन वृद्धि की मांग की है। सैकड़ों की संख्या में पहुचे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि हमे दैनिक वेतन भोगियों के हिसाब से वेतन नही मिल रहा है, मात्र 2000 रुपये हमारा गुजारा नही हो रहा है। हमारे परिजनों को भी भारी दिक्कतें हो रही है।
दोपहर 3 बजे नेहरू चौक उपस्थित हुए सफाई कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान हमारी मांगो को घोषणा पत्र में शामिल किया गया था। जिसे पूरा नही किया गया है। कलेक्टर दर से एक चौथाई ही वेतन हमे प्राप्त हो रहा। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश है समान काम के बदले समान वेतन दिया जाये, इसका भी पालन राज्य में नही किया जा रहा है। देश के अन्य राज्यों में स्कूली सफाई कर्मचारियों की मांग पर अमल की गई है। स्वच्छता का पालन करना और स्कूल परिसर को व्यवस्थित रखने में सफाई कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। अंशकालीन सफाई कर्मचारी को सरकार द्वारा नियमित करने की दिशा में पहल नही होने के कारण सफाई कर्मचारियों की आर्थिक दशा बिगड़ रही है।