September 30, 2023

स्व. श्रीकांत वर्मा ने अपनी काबिलियत से देश में ख्याति प्राप्त की: महापौर

Read Time:2 Minute, 18 Second
बिलासपुर. स्व. श्रीकांत वर्मा छत्तीसगढ़ और बिलासपुर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। बिलासपुर में एसईसीएल मुख्यालय, टीवी केन्द्र खुलवाने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। उक्त बातें नगर निगम महापौर  रामशरण यादव ने स्व. श्रीकांत वर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही।
महापौर  रामशरण यादव ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. श्रीकांत वर्मा बिलासपुर जैसे छोटे शहर में पैदा हुए। अपनी काबिलियत के बदौलत देश के ख्याति प्राप्त कवि, लेखक, कथाकार और पत्रकारों की श्रेणी में शुमार हो गए। वे देश के राष्टीय स्तर की पत्रिका दिनमान संपादक भी रहे। उन्हें अनेक पुरस्कार और अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है। उन्हें मरणोपरांत साहित्य अकादमी पुरस्कार भी दिया गया है। राजनीति से जुड़े होने के कारण राज्यसभा के सदस्य भी रहे।  इस अवसर पर विधायक शैलेष पाण्डेय, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, पूर्व विधायक  चंद्र प्रकाश बाजपेयी, कांग्रेस नेता श्री जफर अली,  हरीश तिवारी,  एसएल रात्रे, श्री माधव ओत्तलवार, कृष्ण  कुमार यादव,  ब्रजेश साहू, राजेश शर्मा, रत्ना सिंह, मधुलिका सिंह,  कमला गुप्ता, श्री वीरेन्द्र सारथी, अफरोज बेगम,  जगदीश कौशिक,  अर्जुन सिंह, श्री हेरि डेनिएल, चन्द्रहास केशरवानी,  करम गोरख, गौरव एरी,  संतोष गुप्ता, रिंकू छाबड़ा, जगदीश सोनी,  शिवा निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जबलपुर मंडल के न्यू कटनी स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य 24 ट्रेनें रद्द 
Next post रेलवे में विराजे देवशिल्पी
error: Content is protected !!