January 10, 2025
मेरठ में 5 लोगों के कत्ल से मची सनसनी
मेरठ : शहर की घनी आबादी वाली बस्ती सुहेल गार्डन में परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले में तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इनमें से दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह जानकारी शुक्रवार को सुबह एक पुलिस अधिकारी ने दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की नौ जनवरी को हुई हत्या के मामले में मृत महिला के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।