कांग्रेस को झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने दिया इस्तीफा

गुवाहाटी. असम में विधानसभा चुनाव से महज 20 दिन पहले कांग्रेस को झटका देते हुए लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई में मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदब्रत बोरा ने कहा कि बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है।

नगांव लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके बोरदोलोई के पुत्र 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में मार्गेरिटा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित एक पंक्ति के अपने त्यागपत्र में सांसद ने कहा कि भरे मन से, मैं कांग्रेस के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!