November 28, 2022
जन्मदिन पर शेख निजामुद्दीन ने वृद्धाश्रम में गर्म कपड़े बांटे
बिलासपुर. शेख निज़ामुद्दीन दुलारे भाई बिलासपुर केंद्रीय जेल सदस्य व प्रदेश महासचिव कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, ने हर साल की तरह अपने जन्मदिन के अवसर पर इस बार शॉल कम्बल फल व जरूरी सामान वृद्धा आश्रम में उनके बीच जाकर बांटा और सबसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रमजान गौरी सादाब खान सुहैल खान अनुराग दुबे मनीष पटेल राहुल शर्मा सादाब अली तस्लीम जाबाज खान मौजूद रहे।