January 16, 2022
शुभम लाल बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आई टी सेल एवं सोशल मीडिया के बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष
बिलासपुर. छःग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व आई टी सेल एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता के भावनाओ के अनुरूप ,छत्तीसगढ़ कांग्रेस आई टी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा द्वारा शुभम लाल को आई टी सेल एवं सोशल मीडिया का बिलासपुर ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं । इस नियुक्ति पर उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी , राहुल गांधी ,महासचिव प्रियंका गांधी एवं छःग प्रभारी पी एल पूनियां, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम , आई टी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा और आई टी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष मणि वैष्णव का आभार व्यक्त किया ।