सागौन लकडी की चोरी करने वाले आरोपियों को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार


बिलासपुर. रात्रि में सूचना मिला कि ग्राम जेवरा जगंल से कुछ व्यक्तियो के द्वारा जंगल में लगे सागौन लकडी को काटकर पीकप में भरकर चोरी कर ले जा रहा है, कि सूचना तस्दीक हेतु थाना सीपत से टीम गठित कर रेड कार्यवाही करने भेजा गया जहां एक पीकप वाहन क्रमांक सीजी 11 एबी 0612 में पन्नी ढका मिला जिसे रोकवाकर जांच करने पर उसमें 16 नग सागौन लकडी के साथ आरोपी 01.रामचंद कुर्रे पिता मदन लाल कुर्रे उम्र 41 साल निवासी बिरगहनी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) 02. संतोष कुमार पिता घासीराम उम्र 50 साल निवासी बिरगहनी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) 03. जय सिंह ओगरे पिता धनाराम ओगरे उम्र 62 साल निवासी ठरगा बहरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) 04. लिल्लू राम पटेल पिता कुंज राम पटेल उम्र 56 साल निवासी महुदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) 05. रघुवीर सिंह मरावी पिता सुमेर सिंह मरावी उम्र 40 वर्ष निवासी महुदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) के साथ पकडा गया, आरोपी गणो से 16 नग सागौन लकडी कीमती 65827 रू, एक लकडी काटने का डीजल आरा मशीन मय ब्लेड एवं एक पीकप वाहन कुल कीमती 2,21,827 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध सागौन लकडी चोरी करते पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!