सिरगिटटी पुलिस ने लूट के 2 फरार आरोपी को राउकेला उडीसा से किया गिरफ्तार
बिलासपुर. प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपेार्ट दर्ज करायी कि दिनांक 19.06.2026 को सुबह करीबन 08ः15 बजे अपने घर के पास ही फूल तोड रही थी उसी समय एक स्कूटी मे तीन लडके आये एक लडका पीछे से एवं दो लडके सामने से मेरे पास आये मेरे गले मे पहने पुराना इस्तेमाली वजन करीबन एक तोला सोने के चैन जिसमे एक लाकेट लगा है कीमती 80000 रुपये को हाथ मुक्का से मारपीट कर गले मे पहने सोने के चैन को लूट कर भाग गये प्रकरण मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान तत्काल पुलिस टीम द्वारा दो आरोपी नवीन साहू प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था प्रकरण अन्य आरोपी फरार थे फरार आरेापी के संबध मे थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा मुखबिर लगाकर दीगर राज्य अनुमति प्राप्त कर दीगर राज्य से पता तलाश मस्क्कत कर दो आरोपी 01. सोनू सोनकर उर्फ टेनी 02. मोह. ईरफान अंसारी उर्फ झुले को हिरासत मे लेकर गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। जहा आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।


